ताज़ा खबरें
10534 समाचार
महासमुंद
पॉलीटेक्निक प्रवेश : डिप्लोमा कोर्सेज में तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, 16 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन का मौका
शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है। PPT परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 16 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर अपनी पसंद दर्ज करा सकते हैं। मेरिट सूची के आधार पर 18 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
जशपुर
कार्रवाई : ऑपरेशन आघात में बड़ी सफलता, तीन कारों से 552 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कारों से 552.10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। करीब 1.21 करोड़ रुपये के इस माल के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करों की रेकी करने वाली एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है
कांकेर (उत्तर बस्तर)
जंगल में छिपा नक्सली डंप मिला : आईईडी-पाइप बम समेत हथियार बरामद, सुरक्षा बलों का अभियान जारी
छत्तीसगढ़ के कांकेर और दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। कांकेर में आईईडी, पाइप बम, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस बरामद किए गए, जबकि दंतेवाड़ा में जमीन में दबाकर रखा गया नक्सली डंप मिला है।
राष्ट्रीय
सनसनीखेज : प्रेम-प्रसंग के तनाव में नाबालिग ने उठाया कदम, बाल सुधार गृह में फंदे पर मिला शव
रीवा के बाल सुधार गृह में पॉक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि वह प्रेम-प्रसंग को लेकर तनाव में था और उसके हाथ पर नाम व ‘मिस यू’ लिखा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर
बरसात में बढ़ा सांप-बिच्छू का खतरा : बिलासपुर सिम्स में पहुंचे 78 सर्पदंश और 12 बिच्छू के मरीज
बिलासपुर में मानसून के बाद सर्पदंश और जहरीले जीवों के काटने के मामले बढ़ गए हैं। जुलाई के शुरुआती 14 दिनों में सिम्स में सांप काटने के 78 और बिच्छू डंक के 12 मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
राजनांदगांव
ट्रेन में गूंजी किलकारी : सफर के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा, डोंगरगढ़ में रेलवे टीम ने बचाई मां-बच्चे की जान
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे मेडिकल टीम की तत्परता से एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की जान बच गई। सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस में सफर के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू होने पर टीम ने ट्रेन के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
राष्ट्रीय
पंचायत चुनाव : तीसरे बच्चे पर अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने देश में पंचायत और अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की अनिवार्यता वाले नियम पर बहुत गंभीर सवाल उठाए हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत का मानना है कि बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए सालों पहले बनाई गई यह नीति अब अपनी उपयोगिता खो चुकी है।
राज्य सरकार
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर चलाए गए अभियान में वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय
वैष्णो देवी यात्रा: रोपवे सेवा 22 जुलाई तक रहेगी बंद, इस वजह से लिया गया फैसला
कटड़ा में वैष्णो देवी यात्रा के लिए भवन से भैरव बाबा के मंदिर तक जाने वाली रोपवे यात्रा बंद कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण रोपवे 13 से 22 जुलाई तक बंद रहेगा। रोपवे का संचालन 23 जुलाई से फिर शुरू किया जाएगा।
कबीरधाम
पैसों पर विवाद : कवर्धा में व्यापारी से मारपीट के बाद अपहरण का आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
कवर्धा के पुराने बस स्टैंड स्थित दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट और कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग व्यापारी चंद्रशेखर चंद्रवंशी को जबरन कार में बैठाकर फार्महाउस ले गए। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 : 6777 पदों पर निकली वैकेंसी, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 19 अगस्त तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।
जगदलपुर (बस्तर)
पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद
बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान स्थित तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ते जलस्तर के बीच कुछ पर्यटक प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचकर नहाते नजर आए। उन्हें रोकने पहुंचे वनकर्मियों से विवाद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने कहा कि कार्रवाई पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई थी।