"अखिल भारतीय" के लिए 68 परिणाम मिले
शिक्षा
नीट यूजी परीक्षा परिणाम : ओबीसी वर्ग का ऐतिहासिक दबदबा, ईडब्ल्यूएस छात्रों में सबसे तेज वृद्धि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार सफल छात्रों में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
महासमुंद
नई शुरुआत : गोंड़ समाज के आदर्श विवाह ने पेश की न्याय और एकता की मिसाल, नवदंपति को मिली सम्मान राशि
बागबाहरा के ग्राम मोंगरापाली में अखिल भारतीय गोंड़ समाज 18 गढ़ के दाईजबांधा सर्कल ने भेखराम ठाकुर और ओनिका ठाकुर का आदर्श विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया। समाज ने इसे न्याय, समानता और संगठन की मिसाल बताते हुए नवदंपति को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय
महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट : 2% डीए बढ़ाने की मांग पर सरकार से फैसला चाह रहे लाखों कर्मचारी
मध्य प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 2% महंगाई भत्ता मिलने के बाद अब करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स ने भी 1 जनवरी 2026 से डीए और डीआर बढ़ाने की मांग की है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए डीए और डीआर को 58% से बढ़ाकर 60% किया जाना चाहिए।
रायपुर
विकास की सौगात : रायपुर में 103 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का भूमिपूजन, सीएम साय बोले- स्वस्थ छत्तीसगढ़ से बनेगा विकसित राज्य
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 103 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन का विस्तार और चिकित्सकों-कर्मचारियों के आवासीय परिसर का निर्माण शामिल है।
शिक्षा
AICTE का बड़ा एक्शन : ताला लगने की कगार पर देश के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें आपके राज्य का हाल
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए देशभर के 58 इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की मंजूरी दी है। सीटें खाली रहने, योग्य फैकल्टी की कमी और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर को इसके प्रमुख कारण बताया गया है। हालांकि, पहले से पढ़ रहे छात्रों की पढ़ाई और डिग्री पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
रायपुर
बड़ी सौगात : गरियाबंद में कचना धुरवा गोंडवाना भवन का किया लोकार्पण, परिसर के लिए ₹63 लाख और मंजूर
₹63 लाख की नई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने इस परिसर के भविष्य के विकास के लिए ₹63 लाख की नई सौगातें दीं, जिसमें बाउंड्रीवाल (₹27 लाख), लाइब्रेरी (₹20 लाख), सौंदर्यीकरण (₹10 लाख) और भगवान कचना धुरवा की प्रतिमा (₹6 लाख) शामिल हैं।
राष्ट्रीय
डबल तोहफा : DA बढ़ोतरी के साथ 8वें वेतन आयोग पर तेज हुई तैयारी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाले महीने महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे डीए 60% से बढ़कर 63% हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला मई और जून 2026 के महंगाई आंकड़ों की समीक्षा तथा केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही होगा।
कांग्रेस
बड़ा सियासी भूचाल : क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? सोनिया ने ममता को दिया महा-ऑफर, राहुल-अभिषेक की गुप्त बैठक से बढ़ी हलचल!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी हलचल के बीच ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कांग्रेस में विलय करने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत ममता बनर्जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने की पेशकश की गई है।
फिल्में
पेड्डी की थमी रफ्तार : ₹100 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद 6वें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जाह्नवी पर विवाद भी भारी!
Peddi ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पहले वीकेंड के बाद इसकी कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई है। Ram Charan और Janhvi Kapoor स्टारर इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने 6 दिनों में भारत में ₹179.35 करोड़ नेट और दुनिया भर में ₹261 करोड़ का कारोबार किया है।
रायपुर संभाग
अभियान : नवापारा-राजिम में हरियाली की पहल, वृक्षारोपण कार्यक्रम में जुटे पदाधिकारी
नवापारा-राजिम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू के आह्वान पर प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और वर्षा जल संचयन का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
रायपुर
विकास की सौगात : ओ.पी. चौधरी ने किए लोकार्पण और मेधावी छात्रों को सम्मानित
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कापन और बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अघरिया समाज के सामुदायिक भवन और बलौदा में स्वर्णकार समाज के ‘स्वर्ण मंडपम’ का लोकार्पण किया।
रायपुर संभाग
मनखे-मनखे एक समान : रायपुर में सतनाम सद्भाव पदयात्रा का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
रायपुर के मेकाहारा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा एवं सामाजिक समरसता अभियान’ का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गुरु घासीदास बाबा जी के “मनखे-मनखे एक समान” संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हुआ।