"चौपाल" के लिए 57 परिणाम मिले
बलरामपुर-रामानुजगंज
चंदन युग की शुरुआत : तेजतर्रार IAS ने संभाली जिले की कमान, कड़े तेवर और विकास पर फोकस
जिले की नई कलेक्टर के रूप में 2016 बैच की IAS अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
जल संरक्षण : जनआंदोलन बनाने की पहल, गांव-गांव में बनेंगी नई संरचनाएं
“मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” अंतर्गत जिले में जनभागीदारी सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर जल संरक्षण संरचनाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों को सोखता गड्ढा व जल संवर्धन संरचनाएं बनाने के लिए प्रेरित किया।
महासमुंद
उत्सव : कलेक्टर ने जोरातराई व रैताल में किया जमीनी निरीक्षण
जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बागबाहरा के ग्राम जोरातराई और रैताल का दौरा कर ट्रांजेक्ट वॉक के माध्यम से गांवों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। चौपाल में उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार संबंधी समस्याएं सुनीं।
सुशासन तिहार : लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जनसमस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की दी सौगात
विष्णु देव साय ने लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में कहा कि सरकार जनता की सेवा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गांव-गांव पहुंच रही है। 1 मई से 10 जून तक चल रहे इस अभियान के तहत योजनाओं की समीक्षा और आम लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। शिविर में महिलाओं, किसानों, वनवासियों और गरीब परिवारों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास और तेंदूपत्ता संग्रहण दर वृद्धि प्रमुख हैं। लखनलाल देवांगन और ओ.पी. चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों और दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने लेमरू क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की तथा मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता वितरित की।
सुशासन तिहार : आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती लखपति दीदी से करोड़पति दीदी तक की कहानी
कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम लोखान के कमराखोल में ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद किया। आम के पेड़ के नीचे हुई चौपाल में महिलाओं ने अपने संघर्ष और आत्मनिर्भर बनने की कहानियाँ साझा कीं। बिहान योजना से जुड़ी कई महिलाएं अब “लखपति दीदी” बन चुकी हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें और आगे बढ़कर “करोड़पति दीदी” बनने का लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया।
बड़ी सौगात : छुईखदान उपकोषालय यथावत रखने की घोषणा, वनांचल क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छुईखदान के सरोधी (बकरकट्टा) में जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि छुईखदान का उपकोषालय (ट्रेजरी) यथावत रहेगा। चौपाल में सड़क, पुल, स्कूल भवन, पंचायत भवन, बिजली सब स्टेशन और एम्बुलेंस जैसी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई। यह दौरा सरकार की जन-केंद्रित शासन व्यवस्था और मौके पर निर्णय लेने की नीति का उदाहरण माना गया, जिससे स्थानीय लोगों में सकारात्मक माहौल बना।
बलौदाबाजार के रिसदा से सुशासन तिहार की शुरुआत, शिविर में 47% आवेदनों का मौके पर समाधान
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रिसदा से ‘सुशासन तिहार’ अभियान की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाना है। शिविर में 573 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें लगभग 47% का तत्काल निपटारा किया गया। शेष मामलों के लिए समय-सीमा तय की गई। इस पहल में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर एक ही जगह पर योजनाओं का लाभ दिया गया, जैसे हेलमेट वितरण, आयुष्मान कार्ड, डिजिटल एक्स-रे और कौशल विकास प्रमाण पत्र।
धर्म
दर्राभांठा में कोलता समाज आंचलिक सभा का भव्य सम्मान समारोह, रथ यात्रा सहयोग हेतु ग्रामीणों का हुआ सम्मान
कोलता समाज आंचलिक सभा सरायपाली द्वारा ग्राम दर्राभांठा में श्री रणेश्वर बाबा और मां रामचंडी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा रथ यात्रा में ग्रामीणों के सहयोग के लिए सम्मान समारोह सह चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों को तैलचित्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा समाजिक एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में 66 खंडी लाई और 125 किलो गुड़ से बने विशाल जुगार में 41 परिवारों की भागीदारी की सराहना की गई।
छत्तीसगढ़
बेलटुकरी में 3.5 किमी पक्की सड़क निर्माण शुरू, स्कूली बच्चों को मिलेगा सुगम आवागमन
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर ग्राम बेलटुकरी में नेशनल हाईवे से स्कूल तक 3.5 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। यह निर्णय ग्रामीणों की मांग और जनचौपाल में उठाई गई समस्याओं के आधार पर लिया गया था। पहले कच्चे रास्ते के कारण, खासकर बारिश में, बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती थी। अब इस सड़क के बनने से सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।