"छत्तीसगढ़" के लिए 3404 परिणाम मिले
शिक्षा
Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर सियासी घमासान, बैज का सरकार पर हमला, आंकड़ों के साथ घेरा
Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए 57 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग की है। उन्होंने यू-डायस प्लस के आंकड़ों का हवाला देकर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की घटती संख्या पर चिंता जताई और बस्तर, सरगुजा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
रायपुर
Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट
Gold Smuggling: DRI ने विदेशी मूल के 41 किलो सोने की जब्ती की है, जिसकी कीमत करीब 62 करोड़ रुपए बताई गई है। मामले में तीन विदेशी नागरिकों समेत 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रेल मार्ग से सोने की तस्करी का खुलासा होने के बाद त्योहारों से पहले रेलवे में निगरानी बढ़ाई जा रही है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास और जनसेवा पर सरकार का जोर
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और जनहित को प्राथमिकता दे रही है। जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।
केंद्र सरकार
Maternal Health: छत्तीसगढ़ में मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने की पहल, सुमन रोडमैप 2030 पर मंथन
Maternal Health: छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से रायपुर में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 12 प्राथमिकता वाले जिलों में मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, सुरक्षित प्रसव, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई।
केंद्र सरकार
President Droupadi Murmu: छत्तीसगढ़ दौरा 22-23 अक्टूबर को, महिला क्रिकेट मैच में महिलाओं की एंट्री फ्री
President Droupadi Murmu: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। 23 अक्टूबर को वे जगदलपुर में मुरिया दरबार में शामिल होंगी। वहीं, भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।
राज्य सरकार
Illegal Mining: छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, बेमेतरा में 6 हाइवा जब्त
Illegal Mining: खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया। कलेक्टर के निर्देश पर 14 और 15 अक्टूबर 2026 को कठिया-राका सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया।
रायपुर
CG State Butterfly: ऑरेंज ओकलीफ बनेगी छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली, जानें खासियत
CG State Butterfly: राज्य वन्यजीव बोर्ड ने ऑरेंज ओकलीफ को प्रदेश की पहली राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जनमत संग्रह में इसे सर्वाधिक समर्थन मिला। पंख बंद करने पर यह सूखे पत्ते जैसी दिखती है, जबकि पंख खोलने पर नारंगी, नीले और काले रंगों से आकर्षित करती है। यह तितली छद्मावरण के जरिए शिकारियों से बचती है और छत्तीसगढ़ की जैव विविधता की नई पहचान बनेगी।
दुर्ग
Durg Suicide Case: 24 साल की युवती ने लगाई फांसी, छत्तीसगढ़ी में लिखे सुसाइड नोट में खोले प्रताड़ना के राज़
Durg Suicide Case: 24 वर्षीय युवती की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ी सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक युवक पर प्रताड़ना और परिवार को धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मोबाइल चैट और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
रायपुर
Chhattisgarh Police Promotion: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ा तोहफा, 12 अधिकारियों का प्रमोशन
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने 12 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को ASP, उप सेनानी या समकक्ष रैंक पर पदोन्नति देने का आदेश 15 अक्टूबर 2026 को जारी किया। अधिकारियों की नई पदस्थापना के लिए अलग से आदेश जारी होंगे।
राज्य सरकार
Women Loan Scheme: छत्तीसगढ़ में महिलाओं को स्वरोजगार का सहारा, सक्षम योजना से मिला ऋण
Women Loan Scheme: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सक्षम योजना के तहत समोली ग्राम पंचायत की तीन महिलाओं को 40-40 हजार रूपए की ऋण सहायता मिली है। इस राशि से महिलाएं किराना दुकान और बांस से बनी सामग्री का व्यवसाय शुरू करेंगी।
महासमुंद
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ में नशीली गोलियों के मामले में, 4 आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund News: जिले के सरायपाली में पुलिस ने 690 नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,12,200 रूपए है। आरोपियों में शामिल दिनेश सिंह राजपूत इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।
बीजापुर
Wildlife Tourism: छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में फिर शुरू होगा पर्यटन
Wildlife Tourism: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व को करीब 40 साल बाद फिर से पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, 1 नवंबर 2026 से पर्यटन शुरू किया जा सकता है। वन विभाग सफारी रूट, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की संख्या निर्धारित करने पर काम कर रहा है। इस पहल से बस्तर में ईको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।