"छत्तीसगढ़" के लिए 2469 परिणाम मिले
रायपुर
Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता
Swine Flu Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में फिलहाल सबसे ज्यादा 50 एक्टिव केस हैं। वहीं, रायपुर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 127 से बढ़कर 146 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है।
राज्य सरकार
Raipur Cultural Event: संगीत के महान साधक भूपेन हजारिका को छत्तीसगढ़ ने किया नमन
Raipur Cultural Event: लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में कलाकारों ने उनकी जीवन यात्रा और कालजयी रचनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. हजारिका के संगीत, संस्कृति और सामाजिक एकता के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।
रायपुर
A major gift: New Raipur में NMIMS का KG से PG कैंपस, छत्तीसगढ़ शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
A major gift: छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब छत्तीसगढ़ में अपना विस्तृत कैंपस स्थापित करने जा रहा है। इसकी जानकारी प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।
राज्य सरकार
Chhattisgarhi Language: 15वीं शताब्दी से समृद्ध साहित्य परंपरा, छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
Chhattisgarhi Language: छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर भाषाविदों ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी की प्राचीनता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा, व्याकरण और भाषा विकास पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए समिति गठन का आश्वासन दिया, जो भाषा के इतिहास, साहित्य और अन्य संदर्भ सामग्री का संकलन करेगी।
रायपुर
A major gift for farmers: छत्तीसगढ़ में सिंचाई व्यवस्था मजबूत, 7 योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ मंजूर
A major gift for farmers: छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने सात प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 30 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इस राशि से नहरों के जीर्णोद्धार, रिमॉडलिंग, सीसी लाइनिंग और भूमिगत पाइपलाइन निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।
राज्य सरकार
Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ
Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस महापात्र ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, हाईकोर्ट के न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राज्य सरकार
Lokrang Parv: पंडवानी से पंथी तक, रायपुर में दिखी छत्तीसगढ़ की लोक विरासत
Lokrang Parv: रायपुर में तीन दिवसीय लोकरंग पर्व का भव्य शुभारंभ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर पंडवानी, भरथरी गाथा, देवार गीत सहित कई लोकविधाओं की प्रस्तुतियां हुईं। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को सहेजना और कलाकारों को मंच देना है।
शिक्षा
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 के तहत MBBS और BDS प्रवेश के लिए Round 2 काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 8 सितंबर रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं, जबकि च्वाइस लॉकिंग की अंतिम समय सीमा 9 सितंबर है। पहले राउंड की च्वाइस दोबारा भरना जरूरी है और सीट छोड़ने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो सकती है।
कांग्रेस
Chhattisgarh Politics: सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी, सचिन पायलट को मिली पंजाब की कमान
Chhattisgarh Politics: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया है। वहीं सचिन पायलट को पंजाब और भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य सरकार
Lok Rang Festival : छत्तीसगढ़ की लोक विरासत का भव्य उत्सव, लोकगीत-नृत्य और लोकगाथाओं से सजेगी शाम
Lok Rang Festival: रायपुर में 6 से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का आयोजन होगा। मुक्ताकाशी मंच पर भरथरी, पंडवानी, नाचा, पंथी, करमा, सुआ सहित विभिन्न लोकगीत, लोकनृत्य और लोकगाथाओं की प्रस्तुतियां होंगी।
रायपुर
Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी
Cooperative Bank Jobs: छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। इनमें जिला सहकारी बैंकों के 198 और प्राथमिक कृषि साख समितियों में 1,162 समिति प्रबंधक पद शामिल हैं। रायपुर में सबसे अधिक 508 पदों पर भर्ती होगी।
राज्य सरकार
Water Conservation: सूरजपुर मॉडल की देशभर में गूंज, देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया
Water Conservation: सूरजपुर जिले ने जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल संचय जन भागीदारी अभियान के तीसरे चरण में जिले को देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान मिला। जिले में 5,429 जल संरचनाएं विकसित कर 94.89 लाख घन मीटर जल भराव क्षमता तैयार की गई, जिससे 5,608 हेक्टेयर से अधिक सिंचित क्षेत्र बढ़ा है।