"ट्रेलर" के लिए 110 परिणाम मिले
मनोरंजन
कर्तव्य का ट्रेलर आउट : कानून व्यवस्था और परिवार के बीच संघर्ष की दास्तान
सैफ अली खान की आगामी क्राइम-ड्रामा “कर्तव्य” का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इसमें वह एक ईमानदार और सख्त पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आते हैं, जो भ्रष्ट सिस्टम, अपराध और अपने निजी जीवन के बीच संघर्ष करता है। ट्रेलर के दमदार डायलॉग्स और इमोशनल टोन ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में संजय मिश्औरा रसिका दुग्गल भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह प्रोजेक्ट हाई-इंटेंसिटी क्राइम-ड्रामा माना जा रहा है और इसका निर्माण रेड चिलीस द्वारा किया गया है। फिल्म 15 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होगी।
ग्लैमर
“रिश्तों की उलझन: हंसी का धमाका ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर आउट
फिल्म “पति पत्नी और वो दो” एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ-साथ दो अन्य महिलाओं के कारण बड़े कन्फ्यूजन और मजेदार परिस्थितियों में फंस जाता है। फिल्म में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी अहम किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म रिश्तों की उलझन, गलतफहमी और हास्य से भरे हालात को दिखाती है और 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कबीरधाम
कवर्धा में दुर्घटना : हाईवे में ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, ट्रक के परखच्चे उड़े
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में NH-30 (चिल्फी घाटी, बोड़ला के पास) पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटाकर मार्ग बहाल किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने इस इलाके को “ब्लैक स्पॉट” बताते हुए सड़क सुरक्षा उपायों की कमी और प्रशासन की लापरवाही पर चिंता जताई है।
ग्लैमर
ट्रेलर रिलीज : ममूटी-मोहनलाल की जोड़ी ने मचाया धमाल, साइबर थ्रिलर ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल
पैट्रियट 2026” के हिंदी ट्रेलर में एक हाई-टेक साइबर-थ्रिलर कहानी दिखाई गई है, जिसमें सरकार द्वारा बनाया गया डेटा-ट्रैकिंग ऐप धीरे-धीरे दुरुपयोग का माध्यम बन जाता है। ममूटी एक ऐसे डॉक्टर की भूमिका में हैं जो किसी बड़ी साजिश में फंस जाते हैं, जबकि मोहनलाल उनके पुराने दोस्त के रूप में कहानी में आते हैं, जिससे दोनों के बीच विचारधारा और परिस्थितियों का टकराव होता है।
छत्तीसगढ़
ट्रेलर की टक्कर : बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल , चालक फरार
कोरबा के कसनिया मोड़ पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय प्रवेश यादव की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय पोती की मौत, दादा घायल
रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उर्दना कृष्णापुर निवासी पितरूस तिर्की अपनी 14 वर्षीय पोती ममता तिर्की के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी सीएमएचओ तिराहा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची ट्रेलर के पहियों के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को बाद में पकड़ लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
भीषण हादसा: तीन ट्रेलर और कार की टक्कर में चार घायल, गुरसिया–जड़गा मोड़ बना ब्लैक स्पॉट
कोरबा–कटघोरा–अंबिकापुर NH-130 पर गुरसिया–जड़गा मोड़ के पास तीन ट्रेलरों और एक कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग के कारण हुआ, जिसमें एक ट्रेलर पलट गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें 2 की हालत चिंताजनक है। हादसे से हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने इस मोड़ को “ब्लैक स्पॉट” बताते हुए सुरक्षा उपायों की मांग की है।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ के भूपदेवपुर में ट्रेलर की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राठिया की मौके पर मौत हो गई और उनके पति व बच्चा घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गूगल मैप ने फिर भटकाया रास्ता : संकरी गली में घुसा 18 चक्का ट्रेलर, कई बाइक क्षतिग्रस्त; ड्राइवर फरार
रायगढ़ के सोनापारा इलाके में Google Maps के गलत निर्देश के कारण एक 18 चक्का ट्रेलर संकरी गली में घुस गया। वाहन फंसने पर चालक ने बैक करते समय कई दोपहिया वाहनों और चबूतरों को नुकसान पहुंचाया। हंगामा होने पर ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला।
ओटीटी
Reporting Live Trailer Release: थ्रिल और सस्पेंस का तड़का, रेत माफिया के खिलाफ परिणीति की जंग
Reporting Live Trailer Release: परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह एक निडर पत्रकार की भूमिका में हैं, जो अवैध रेत खनन के पीछे छिपे खतरनाक नेटवर्क की पड़ताल करती है।
महासमुंद
NH 53 Accident: तेज रफ्तार बाइक ने ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान, आरोपी चालक पर मामला दर्ज
NH 53 Accident: महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र में NH-53 पर ग्राम मेमरा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय दयाराम साहू की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनोरंजन
The Great Indian Kapil Show Season 5: अजय देवगन और दृश्यम 3 की टीम से होगी नए सीजन की शुरुआत
The Great Indian Kapil Show Season 5: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने नए सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी करने जा रहा है। फेस्टिव सीजन में शुरू होने जा रहे इस सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की पूरी टीम नजर आएगी।