"यातायात व्यवस्था" के लिए 122 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Jwalapur Road Accident: हादसे में किशोरी की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, शव रखकर किया प्रदर्शन
Jwalapur Road Accident: 15 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित रहा।
शिक्षा
Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
Delhi School Holidays: दिल्ली के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 11 सितंबर 2026 को BRICS शिखर सम्मेलन के चलते छुट्टी रहेगी। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने से छात्रों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा।
राज्य सरकार
Raigarh News: ओ.पी. चौधरी ने शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया
Raigarh News: अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी ने शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रिंग रोड, केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, पुलों, ऑक्सीजोन और खेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
Satna-Chitrakoot Highway: बाढ़ ने तोड़ा हाईवे, 300 मीटर सड़क बहने से यातायात ठप
Satna-Chitrakoot Highway सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पिंड्रा के पास बाढ़ के तेज बहाव में करीब 300 मीटर सड़क बह गई। प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बसें बीच रास्ते रोकी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को सामान लेकर पैदल रास्ता पार करना पड़ रहा है।
गरियाबंद
Gariaband News: NH 130C पर विशालकाय पेड़ गिरने से लगा जाम, यातायात हुआ प्रभावित
Gariaband News: नेशनल हाईवे 130C पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जुगाड़ के पास सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क के बीच पेड़ गिरने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 40 किलोमीटर का हिस्सा बना जाम की वजह झारियाबहरा से ध्रुवागुड़ी के बीच नेशनल हाईवे का करीब 40 किलोमीटर हिस्सा सिंगल वे है।
राष्ट्रीय
Jabalpur Viral Video: ‘दीदी’ कहने पर भड़की युवती, कार के सामने खड़े होकर रोका रास्ता; एक घंटे तक लगा जाम
Jabalpur Viral Video: जबलपुर में ‘दीदी’ कहने से नाराज युवती ने बीच सड़क पर कार रोक दी। हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।
कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के रिक्त पदों पर दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कवर्धा में दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लगभग 1,600 पद रिक्त होने का दावा किया है।
राष्ट्रीय
मधुबन चौक पर सड़क पार करना होगा आसान, 9.62 करोड़ में बन रहा Skywalk-FOB
दिल्ली के मधुबन चौक पर PWD करीब 9.62 करोड़ रुपये की लागत से Skywalk-FOB बना रहा है। नवंबर 2026 में इसके खुलने की योजना है। यह पितमपुरा और मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के साथ रोहिणी जिला अदालत को जोड़ेगा, जिससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित और आसान आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
कबीरधाम
बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
राष्ट्रीय
नशे में कार चलाना पड़ा भारी, महाराज बाड़ा में अनियंत्रित वाहन ने कई लोगों को मारी टक्कर
महाराज बाड़ा क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार चालक शराब के नशे में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
सूरजपुर
हादसा : कोयला लोड हाइवा ने बाइक को रौंदा, मंदिर जा रही 13 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत, सहेली गंभीर
भटगांव में SECL जीएम कार्यालय के पास तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
जगदलपुर (बस्तर)
तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल, बस्तर में चार मौतों के बाद कार्रवाई की मांग
तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। पिछले दो हफ्तों में टिप्परों की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत में 10 यात्री घायल हुए हैं। अवैध रेत परिवहन में लगे बेलगाम टिप्परों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।