"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
महासमुंद
Pithora gambling raid: दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार
Pithora gambling raid: पुलिस ने NH-53 किनारे दुकान की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 33,980 रुपये नकद समेत बाइक, स्कूटी और मोबाइल सहित 1.43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। जुआ फड़ का मुख्य संचालक फरीद खान फरार है।
शिक्षा
CGBSE Board Results: पुनर्मूल्यांकन ने बदली बाजी, 10वीं-12वीं की स्थायी मेरिट सूची जारी, कई छात्रों ने लगाई लंबी छलांग
CGBSE Board Results: बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन के बाद स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। री-चेकिंग के बाद 10वीं में एहसान अली 8वें स्थान से संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए, जबकि 12वीं में तनीषा साहू ने 8वें से चौथा स्थान हासिल किया। दोनों कक्षाओं की टॉप-10 सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों को जगह मिली है।
रायपुर
LPG e-KYC: उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, e-KYC का समय खत्म, ब्लॉक कर रहे गैस कनेक्शन
LPG e-KYC: छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC जरूरी हो गई है। तय समय सीमा के बाद 6 लाख से ज्यादा लंबित कनेक्शनों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। e-KYC पूरी नहीं कराने पर सिलेंडर बुकिंग रुक सकती है और कनेक्शन ब्लॉक किया जा सकता है।
राज्य सरकार
National Sports Day: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
National Sports Day: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
राज्य सरकार
Bihan Mission : बिहान से जुड़कर सुभद्रा मंडल ने शुरू की खीरे की खेती
Bihan Mission: अम्बिकापुर की सुभद्रा मंडल ने बिहान स्व-सहायता समूह से 1 लाख रुपए का ऋण लेकर एक एकड़ में खीरे की खेती शुरू की। अब उनका लक्ष्य लखपति दीदी बनना है।
बिलासपुर
Chhattisgarh High Court: विभागीय जांच में प्रक्रिया की अनदेखी पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने पटवारी की बर्खास्तगी रद्द की
Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विभागीय जांच में तय प्रक्रिया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं होने पर पटवारी विजय कुमार ठाकुर की बर्खास्तगी रद्द कर दी। कोर्ट ने उन्हें सेवा में बहाल करने और नियमानुसार सभी लाभ देने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
रायपुर संभाग
Paddy Farming: बारिश और बदली से धान की फसल पर रोग का संकट, बढ़ी किसानों की चिंता
Paddy Farming: लगातार बारिश और धूप की कमी से धान की फसल पर रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है। कई किसानों को दो से तीन बार बुवाई करने के साथ अतिरिक्त चलाई-निंदाई करनी पड़ी, जिससे खेती की लागत बढ़ गई। अब फसल में बीमारी के लक्षण दिखने से किसान चिंतित हैं। किसानों ने कृषि विभाग से प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रोग की पहचान और उचित दवा की जानकारी देने की मांग की है।
राज्य सरकार
Animal Husbandry: पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह, धमतरी में 93 पशुपालकों को मिला KCC ऋण
Animal Husbandry: धमतरी जिले में पशुपालन को व्यवस्थित और लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 93 पशुपालकों के 98.62 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत हुए हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने 82 पशुपालकों को 83.92 लाख रुपये से अधिक का ऋण दिया। KCC से पशुपालकों को चारा, दवा, टीकाकरण और पशु चिकित्सा जैसी जरूरतों के लिए समय पर पूंजी मिल रही है।
बिलासपुर
Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले
Bilaspur Stone Pelting: बिलासपुर में कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध के दौरान कोतवाली थाना परिसर में पथराव हो गया। पुलिस ने अतिरिक्त बल, हल्के बल प्रयोग और आंसू गैस की मदद से हालात नियंत्रित किए। CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
महासमुंद
Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के प्यार का त्योहार आज, घर-घर में रक्षाबंधन की खुशियां
Raksha Bandhan 2026: देशभर में आज भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर खुशहाली की कामना कर रही हैं, वहीं बाजारों और घरों में त्योहार की रौनक है।
शिक्षा
CG Teacher Attendance: नेटवर्क न होने पर भी लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, एप में ऑफलाइन मोड शुरू
छत्तीसगढ़ के विद्या समीक्षा केंद्र एप में ऑफलाइन मोड और बायोमीट्रिक सुविधा जोड़ी गई है। अब शिक्षक बिना नेटवर्क के भी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे और इंटरनेट मिलते ही डेटा सर्वर पर अपडेट हो जाएगा।