"राशि" के लिए 993 परिणाम मिले
राज्य सरकार
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर चलाए गए अभियान में वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
अन्य
दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को अब हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इसे जल्द लागू किया जाएगा।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कागजों में भर्ती मरीज : आयुष्मान योजना के नाम पर खेल? कागजों में 29 मरीज, मौके पर मिले सिर्फ 20
अंबिकापुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच के दौरान रिकॉर्ड और मौके पर भर्ती मरीजों की संख्या में अंतर मिला, जिसके बाद पांच अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया। हालांकि कार्रवाई को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं।
कोरबा
रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत
कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में नाबालिगों को वाहन चलाने देना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।
राज्य सरकार
संस्कृति का संरक्षण : बस्तर की तुपकी को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना से महिला बनी आत्मनिर्भर
महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बस्तर की चंदा ने पारंपरिक तुपकी निर्माण में किया है। जगदलपुर के मांझीगुड़ा गांव की चंदा अब परिवार के साथ मिलकर गोंचा पर्व के लिए तुपकी तैयार कर रही हैं, जिससे आय बढ़ने के साथ बस्तर की लोक संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है।
राष्ट्रीय
इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पति की सैलरी का 25% देना कोई तय नियम नहीं, फैमिली कोर्ट के आदेश में किया बदलाव
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुजारा भत्ते को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि पति की कुल सैलरी का 25 प्रतिशत हिस्सा देना कोई तय नियम नहीं है। अदालत ने कानपुर देहात के एक मामले में पत्नी के भत्ते को ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹20 हजार प्रति माह कर दिया।
रायपुर
बड़ा खुलासा : सरकारी विभागों पर बिजली कंपनी का 3035 करोड़ बकाया, नगरीय निकायों पर सबसे बड़ा भार
छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बड़ा बकाया सामने आया है। जून 2026 तक शासकीय विभागों, निगमों, मंडलों और आयोगों पर कुल ₹3035.37 करोड़ की बिजली बिल राशि लंबित है। इसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग पर सबसे ज्यादा ₹1525.18 करोड़ और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर ₹1057.56 करोड़ बकाया है।
रक्षा
रक्षा खरीद : ब्रह्मोस से आकाश तक बढ़ा भरोसा, दुनिया में चमक रहा भारत का रक्षा बाजार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद का तरीका पूरी तरह बदल गया है। पिछले 14 महीनों में सरकार ने रक्षा सौदों के लिए बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इससे साफ है कि भारत अब किसी भी लंबी लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर रहा है।
राष्ट्रीय
छात्रवृत्ति घोटाला : 99 लाख की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप, CBI ने बैंक-कॉलेज गठजोड़ पर कसा शिकंजा
भोपाल में सरकारी छात्रवृत्ति योजना में करीब 99.48 लाख रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। CBI ने यूको बैंक के तत्कालीन अधिकारियों और निजी कॉलेज से जुड़े लोगों समेत छह आरोपियों पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि छात्रों की जानकारी के बिना फर्जी बैंक खाते खोलकर छात्रवृत्ति राशि निकाल ली गई।
राष्ट्रीय
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी : मंदिर समिति का PA गिरफ्तार, SIT की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में चमोली पुलिस की विशेष जांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बद्री-केदार मंदिर समिति के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच दल ने यह बड़ी कार्रवाई 12 जुलाई की रात को देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित उनके घर पर की है।
रायपुर
विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया और चर्चा की मांग की। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे राज्य का विषय नहीं बताते हुए स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया।
महासमुंद
गबन मामला : 22 लाख के गबन में छह महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
भारत फाइनेंशियल लिमिटेड की सरायपाली शाखा में 22.66 लाख रुपये से अधिक के गबन मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी दीपक कुमार चौहान को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में शामिल सभी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।