"राशि" के लिए 993 परिणाम मिले
महासमुंद
विवाद : भवन निर्माण अनुमति में देरी पर भड़के डॉ. विमल चोपड़ा, विकास शुल्क पर उठाए सवाल
महासमुंद नगर पालिका में भवन निर्माण अनुमति में देरी और विकास शुल्क को लेकर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने सीएमओ से मुलाकात की। उन्होंने शुल्क निर्धारण की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए आम नागरिकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ का विरोध किया और आवेदक के प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
रायपुर संभाग
PM फसल बीमा : आवेदन नहीं किया तो खाते से कट जाएगा प्रीमियम
खरीफ सीजन 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रीवां समिति ने किसानों से कहा है कि यदि वे योजना में शामिल नहीं होना चाहते तो समय रहते आवेदन करें, अन्यथा उनके खाते से प्रीमियम स्वतः कट जाएगा। वहीं किसानों ने क्लेम प्रक्रिया को जटिल बताते हुए व्यक्तिगत फसल नुकसान पर भी समय पर मुआवजा देने और व्यवस्था को सरल बनाने की मांग की है।
रायपुर
किसानों के लिए अलर्ट : 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा में मिलेगा मुआवजा
खरीफ सीजन 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। जिला प्रशासन ने किसानों से समय रहते बीमा कराने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक आपदा या फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिल सके। योजना के तहत कई खरीफ फसलों का बीमा बैंक, वित्तीय संस्थान और सीएससी केंद्रों के माध्यम से कराया जा सकता है।
रायपुर
करोड़ों की धोखाधड़ी : 500 टन चीनी का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर FIR
रायपुर के थोक चीनी कारोबारी से 1.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुणे की एक कंपनी पर आरोप है कि उसने 500 टन चीनी सप्लाई का भरोसा देकर एडवांस राशि ली, लेकिन माल नहीं भेजा। खमतराई पुलिस ने कंपनी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
हंगामा : वेतन विवाद पर गेवरा प्रोजेक्ट में बवाल, 150 ठेका श्रमिकों ने रोका काम
एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के SILO और CHP निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने गुरुवार को वेतन भुगतान में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। श्रमिकों के काम पर नहीं जाने से परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
दुर्ग संभाग
13 लाख की जमीन का सौदा, 8 लाख लेकर मुकरा आरोपी; कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
दुर्ग जिले में जमीन बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी पर खुद को जमीन का मालिक बताकर रकम लेने और रजिस्ट्री नहीं कराने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने FIR दर्ज कर दस्तावेजों और लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।
क्रिकेट
भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे : पहली जीत के बाद बुलंद हौसलों के साथ उतरेगा भारत, दूसरे वनडे में इंग्लैंड से होगी टक्कर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जाएगा। पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। मैच में गिल की फिटनेस, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए
डीडी नगर पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक किया और चार्टर्ड अकाउंटेंट के बैंक खातों से 3.94 लाख रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, चेक बुक और नगद राशि बरामद की है।
दुर्ग
वेतन का इंतजार : ढाई साल से सैलरी नहीं मिली, उम्मीद के सहारे डटे हैं 130 कर्मचारी
भिलाई के जेपी सीमेंट प्लांट के करीब 130 कर्मचारी पिछले 27-28 महीनों से वेतन नहीं मिलने के बावजूद रोज प्लांट पहुंचकर हाजिरी लगा रहे हैं। दिवालिया प्रक्रिया में फंसी कंपनी से कर्मचारियों को अब भी उम्मीद है कि बकाया वेतन और अन्य भुगतान जल्द मिल सकेगा। लंबे समय से आर्थिक संकट झेल रहे कई कर्मचारी कर्ज लेकर परिवार चला रहे हैं।
रायपुर
E20 पेट्रोल से खराब हुई कार : कंज्यूमर कोर्ट का फैसला, कंपनी को नई गाड़ी देने या ₹20.50 लाख लौटाने का आदेश
रायपुर जिला उपभोक्ता फोरम ने E20 पेट्रोल से कार खराब होने के मामले में ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। मारुति को नई E20 सपोर्टेड कार देने या 20.50 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया गया है।
राज्य सरकार
तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात : महासमुंद के 76 हजार से अधिक परिवारों के खाते में पहुंचेगी 12.40 करोड़ का बोनस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के लिए प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण की शुरुआत की है। महासमुंद जिले के 76,650 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 12.40 करोड़ रुपये की बोनस राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। अब तक 3.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
जंगल में छिपा नक्सली डंप मिला : आईईडी-पाइप बम समेत हथियार बरामद, सुरक्षा बलों का अभियान जारी
छत्तीसगढ़ के कांकेर और दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। कांकेर में आईईडी, पाइप बम, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस बरामद किए गए, जबकि दंतेवाड़ा में जमीन में दबाकर रखा गया नक्सली डंप मिला है।