"आयोजन" के लिए 835 परिणाम मिले
कांग्रेस
मिशन 2028 : रायपुर में कांग्रेस दिग्गजों की पाठशाला, राहुल सिखाएंगे सियासत के गुर
छत्तीसगढ़ में चुनावी हार के बाद कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस जून 2026 के दूसरे पखवाड़े में 41 नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय ‘महा-प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित करने जा रही है। रायपुर के बाहरी इलाके के किसी रिसॉर्ट या फार्महाउस में होने वाले इस कैंप में पॉलिटिकल स्ट्रैटजी, मीडिया मैनेजमेंट, बूथ सुदृढ़ीकरण और चुनावी रणनीति की ट्रेनिंग दी जाएगी।
समीक्षा बैठक : सीएम साय बोले- मजबूत राज्य ही मजबूत राष्ट्र की पहचान, बस्तर में होगी अहम बैठक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आयोजन की सभी व्यवस्थाएं गंभीरता और समन्वय के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषदें राज्यों के बीच सहयोग, संवाद और विकास को मजबूत करने का प्रभावी मंच हैं।
सुशासन तिहार : बस्तर में विकास और सुशासन की नई तस्वीर, अड़ेंगा शिविर में करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन
सुशासन तिहार के तहत कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेंगा में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में लगभग 1.06 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।
महासमुंद
सुशासन तिहार : मुढ़ीपार शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में 18 ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों में 1600 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया। इस दौरान किसानों के लिए खाद उपलब्धता, आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
धर्म
श्रीमद् भागवत : महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
रायपुर के शंकर नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।
यात्रा
वाइल्डलाइफ का नया हब : 50 साल बाद लौटे काले हिरणों का कुनबा 200 के पार, बर्ड सर्वे 2026 में मिले कई दुर्लभ विदेशी मेहमान
छत्तीसगढ़ का बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य देश में वन्यजीव संरक्षण और रीवाइल्डिंग का सफल मॉडल बनकर उभरा है। 2018 में लाए गए 77 काले हिरणों की संख्या अब 200 से अधिक हो चुकी है, जिससे यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। हाल ही में हुए “बर्ड सर्वे 2026” में 202 पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें Bar-headed Goose और Peregrine Falcon जैसे दुर्लभ प्रवासी पक्षी शामिल हैं।
कोरबा
सुरक्षा का संगम : एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में ट्रैफिक पुलिस ने दिया जीवन सुरक्षा का संदेश
अधिकारियों ने कैडेट्स को बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। इस अवसर पर कैडेट्स को भविष्य में ‘ट्रैफिक एंबेसडर’ बनकर समाज को जागरूक करने का आह्वान भी किया गया। शिविर में शामिल कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
सुशासन की मिसाल : समाधान शिविर बना उम्मीद का केंद्र, ग्रामीणों को मिली त्वरित राहत
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चिचिरदा ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार अभियान के तहत विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। “जनता के द्वार पर दस्तक” पहल के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कृषि जागरूकता : किसानों को आधुनिक खेती एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया गया जागरूक
विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के पांचों विकासखंडों के 10 ग्रामों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा किसानों को शासन की योजनाओं, संतुलित उर्वरक उपयोग, आधुनिक खेती की तकनीकों एवं जैविक खेती के संबंध में जानकारी दी गई।
शिक्षा
संस्कार जरूरी : ब्रह्माकुमारी शिविर में दिया गया जीवन मूल्य का संदेश, शिविर का समापन
ग्राम श्यामनगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में आयोजित तीन दिवसीय संस्कार समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस शिविर में लगभग 100 बच्चों को राजयोग मेडिटेशन, नैतिक शिक्षा, अनुशासन और माता-पिता व बड़ों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य सिखाए गए।
धर्म
आध्यात्मिक चेतना : शिव कथा से लेकर मेडिटेशन शिविर तक, आध्यात्मिक रंग में रंगा तुमगांव
तुमगांव में आयोजित सात दिवसीय “श्री शिव कथा ज्ञान यज्ञ” के सफल समापन के बाद अब क्षेत्र में सात दिवसीय “राजयोग एवं मेडिटेशन शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। डोम शेड भाटापारा में चल रहे इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर राजयोग, ध्यान, आत्मचिंतन और मानसिक शांति का लाभ ले रहे हैं। ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी द्वारा आयोजित शिविर और “विश्व नवनिर्माण चित्र प्रदर्शनी” के माध्यम से आत्मज्ञान, सकारात्मक जीवनशैली और संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है। इससे पहले योगशक्ति आस्था दीदी की शिव महापुराण कथा ने पूरे तुमगांव को शिवभक्ति में सराबोर कर दिया था। आयोजन में धार्मिक झांकियां, भक्ति संगीत, शिव महाआरती और प्रसादी वितरण भी आकर्षण का केंद्र रहे।
धर्म
चार महापुराण कथा : महोत्सव में माता दुर्गा के दिव्य स्वरूपों का हुआ भावपूर्ण वर्णन
रायपुर के लाखे नगर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में चल रहे 35 दिवसीय “चार महापुराण कथा महोत्सव” के तीसरे दिन श्रीमद् देवी भागवत कथा में माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक ने आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, करुणा और धर्म रक्षा का प्रतीक बताते हुए उनके नौ स्वरूपों का आध्यात्मिक महत्व समझाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा मंदिर परिसर भक्ति, भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है।