Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए
W 𝕏 f
होम › रायपुर › 10 साल बाद रायपुर आएंगे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन …
सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब रायपुर दौरा
सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब रायपुर दौरा
रायपुर

10 साल बाद रायपुर आएंगे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब, स्वागत के लिए जुटेंगे बोहरा समाज के लोग

दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब 10 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे। करीब 10 साल बाद हो रहे उनके दौरे को लेकर समाज में उत्साह है। हजारों सदस्य उनका स्वागत करेंगे। प्रवास के दौरान वे समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे और आस्था, शिक्षा व सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 06:40 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर दाऊदी बोहरा समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सैयदना साहब के स्वागत के लिए रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से लेकर कम्युनिटी सेंटर तक विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समुदाय के अनुसार, हजारों की संख्या में सदस्य सैयदना साहब के स्वागत के लिए कम्युनिटी सेंटर में एकत्र होंगे। लंबे समय बाद रायपुर आगमन को लेकर समाज के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु इस अवसर को विशेष आध्यात्मिक अनुभव के रूप में देख रहे हैं। सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का यह रायपुर दौरा करीब दस वर्षों बाद हो रहा है।

आ रहे हैं सैयदना साहब

 इससे पहले उन्होंने रायपुर में समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। लंबे अंतराल के बाद उनके आगमन को लेकर दाऊदी बोहरा समाज के परिवारों में विशेष उत्साह है। समुदाय के बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चों तक सभी इस ऐतिहासिक अवसर का इंतजार कर रहे हैं। कई परिवारों का कहना है कि उन्हें पहली बार रायपुर में सैयदना साहब से मिलने का अवसर मिलेगा, जो उनके जीवन की यादगार घटना होगी।

सदस्यों को देंगे मार्गदर्शन

सैयदना साहब दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और उन्हें धार्मिक, सामाजिक तथा व्यक्तिगत जीवन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उनके संबोधन में आस्था, शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और समाज सेवा जैसे विषयों पर विशेष जोर रहने की संभावना है। सैयदना साहब हमेशा समुदाय के लोगों को शिक्षा को प्राथमिकता देने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनके दौरे से स्थानीय स्तर पर भी कई सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

मस्जिद के उद्घाटन की संभावना

प्रवास के दौरान सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के आमानाका क्षेत्र में नवनिर्मित मस्जिद के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस आयोजन को लेकर समुदाय के सदस्यों में विशेष उत्साह है। मस्जिद के निर्माण को रायपुर दाऊदी बोहरा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समुदाय के लोग इसे धार्मिक और सामाजिक एकजुटता के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं।

दाऊदी बोहरा परिवार रहते हैं

दाऊदी बोहरा समुदाय के 400 से अधिक परिवार निवास करते हैं। समुदाय के लोग व्यापार और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हुए हैं। इनमें हार्डवेयर, कृषि उपकरण, प्रिंटिंग और कपड़ा (टेक्सटाइल) जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल हैं।

समुदाय के सदस्यों का कहना है कि सैयदना साहब के दौरे से समाज में नई ऊर्जा और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा। उनके मार्गदर्शन से युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

दौरे को ऐतिहासिक अवसर

दाऊदी बोहरा समुदाय के मीडिया समन्वयक इदरीस हैदरी ने बताया कि पिछले दस वर्षों में सैयदना साहब का यह पहला रायपुर दौरा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर समुदाय के परिवारों में असाधारण उत्साह है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए रायपुर में सैयदना साहब से मिलने का अवसर जीवनभर याद रहने वाला अनुभव होगा। समाज के लोग इस यात्रा को आध्यात्मिक जुड़ाव और प्रेरणा के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहे हैं।

विदेशों में करते हैं समुदाय से संवाद

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब भारत सहित दुनिया के अलग-अलग देशों में बसे दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों से लगातार संवाद करते हैं। उनकी यात्राओं का उद्देश्य समुदाय के सदस्यों से सीधे जुड़ना और उन्हें सामाजिक व आध्यात्मिक दिशा प्रदान करना होता है। इन यात्राओं के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, आर्थिक विकास और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है। रायपुर दौरे को भी इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। समुदाय के लोग उनके आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें