"आयोजन" के लिए 1188 परिणाम मिले
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांजर में पालक बैठक, हेमंत सिन्हा बने पालक समिति के अध्यक्ष
गांजर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पालक बैठक में हेमंत सिन्हा को सर्वसम्मति से पालक समिति का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने विद्यालय विकास और विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
रायपुर संभाग
गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली उत्सव की धूम, ग्रीन डे पर बच्चों ने जाना प्रकृति का महत्व
रीवा (लखौली) स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली पर्व के अवसर पर ग्रीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और प्रकृति के महत्व को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल परिसर में पौधारोपण कर बच्चों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने और पेड़ों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
राज्य सरकार
श्रमिक पंजीयन के लिए मोबाइल कैंप शुरू, जाने जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया
महासमुंद जिले में श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण के लिए 10 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक मोबाइल कैंप शिविर लगाए जाएंगे। श्रम विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर श्रमिकों को मौके पर ही पंजीयन और नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
महासमुंद
विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आदिवासी महोत्सव, विधायक द्वारिकाधीश यादव होंगे मुख्य अतिथि
कोमाखान में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय गोंड़ समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
रायपुर संभाग
नारा में बच्चों की सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आरंग के ग्राम नारा में बाल सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, वहीं माताओं को स्तनपान, पोषण और शिशु देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
राज्य सरकार
महासमुंद में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, कलेक्टर ने मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण
महासमुंद। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को मिनी स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, मैदान की स्थिति, बेरिकेटिंग सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्य सरकार
तंबाकू के खिलाफ महासमुंद में जागरूकता अभियान, 5 छात्र बने वॉलंटियर
महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव, कोटपा अधिनियम और नशामुक्ति सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 5 छात्रों को एंटी टोबैको वॉलंटियर बनाया गया।
महासमुंद
हिरोशिमा–नागासाकी दिवस पर बच्चों ने लिया युद्ध नहीं, शांति चाहिए का संकल्प
हिरोशिमा–नागासाकी दिवस पर शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कसहीबाहरा में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने परमाणु युद्ध के दुष्परिणाम बताते हुए विश्व शांति और मानवता का संदेश दिया। विजेताओं को ड्राइंग किट प्रदान की गई।
शिक्षा
छात्र नेतृत्व को मिला नया मंच, स्वामी आत्मानंद विद्यालय महासमुंद में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में छात्र संघ मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र संघ का गठन किया गया। समारोह में नव चयनित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
शिक्षा
सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक चरण का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। अब उम्मीदवारों को Mains में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 24 से 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
खेल
महासमुंद टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा, विजेताओं का हुआ चयन
महासमुंद में जिला स्तरीय शालेय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 61 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी 11 अगस्त को होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
रायपुर संभाग
महासमुंद में महारुद्राभिषेक में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
महासमुंद में श्रावण मास के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित एक माह के महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधायक परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।