Thursday, 06 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम शिक्षा छात्र नेतृत्व को मिला नया मंच, स्वामी आत्मानंद वि…
छात्र संघ गठन समारोह महासमुंद
छात्र संघ गठन समारोह महासमुंद
शिक्षा

छात्र नेतृत्व को मिला नया मंच, स्वामी आत्मानंद विद्यालय महासमुंद में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में छात्र संघ मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र संघ का गठन किया गया। समारोह में नव चयनित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Aug 2026, 06:18 PM
महासमुंद
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में छात्र संघ मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र संघ का गठन किया गया। समारोह में नव चयनित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।

छात्र संघ के पदाधिकारियों का किया गया चयन

विद्यालय के छात्र संघ में शाला नायक के रूप में चन्द्रहाश चंद्राकर को नियुक्त किया गया। वहीं उप शाला नायक की जिम्मेदारी ओजस्वी द्विवेदी को सौंपी गई। सचिव पद पर साक्षी चंद्राकर, सहसचिव के रूप में इन्द्रेश नेताम तथा छात्रा प्रतिनिधि के रूप में उर्वशी यादव का चयन किया गया। इसके अलावा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। ईको क्लब सचिव के रूप में वासुदेव दुबे, अनुशासन सचिव के रूप में कान्हा बेलदार, सांस्कृतिक सचिव के रूप में प्रगति महंती तथा साहित्यिक सचिव के रूप में भाग्यवती बाघ को मनोनीत किया गया। 

खेल व सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी  

विद्यालय में खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए क्रीड़ा सचिव के रूप में हरीशंकर साहू को नियुक्त किया गया। वहीं स्काउट सचिव की जिम्मेदारी भूपेंद्र साहू, एनसीसी सचिव के रूप में केशव साहू, एनएसएस सचिव के रूप में उबैद खान तथा रेडक्रास सचिव के रूप में स्नेहा साहू को बनाया गया। इसके साथ ही सभी कक्षाओं में कक्षा नायक और उप कक्षा नायक का भी चयन किया गया, ताकि विद्यार्थियों के बीच नेतृत्व क्षमता विकसित हो सके और विद्यालय की गतिविधियों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

शिक्षकों और स्टाफ की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता हेमंत डडसेना, मुरलीधर पटेल, नरेंद्र सिंह, घनश्याम यदु, त्रिवेणी साहू, सुलक्षणा तिवारी, सुधा शर्मा, भोजेश्वरी ठाकुर, गरिमा भारद्वाज, तृप्ति ध्रुव, एल.आर. साहू, जे.पी. साहू, दुर्गा डडसेना, हीना कुरैशी, देवकुमार सोनवानी, श्वेता चंद्राकर, बसंत साहू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। 

प्राचार्य डॉ. संध्या चंद्राकर ने दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में संस्था की प्राचार्य डॉ. संध्या चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त छात्र संघ पदाधिकारियों को पद एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने, विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।  

पटेल सर ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन

छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पटेल सर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने नवनियुक्त छात्र संघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें