"आयोजन" के लिए 1188 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
रायपुर में श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती, निकली कलश यात्रा
रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय ‘कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। वाराणसी स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी से भरे कलशों को प्रदेशभर के लिए रवाना किया गया।
रायपुर संभाग
जागरूकता कार्यक्रम : अंधविश्वास के खिलाफ देवरी स्कूल की सराहनीय पहल, छात्रों को बताए सर्पदंश से बचाव के तरीके
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टर विजय कुमार शर्मा और विश्वास मेश्राम ने छात्रों को सांपों की पहचान, सर्पदंश से बचाव, उपचार और झाड़-फूंक से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्रों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
महासमुंद
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल ने रचा इतिहास, तीन गोल्ड जीतकर चमकाया जिले का नाम
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल उर्फ जयनारायण अग्रवाल ने धमतरी में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में 455 किलो वजन उठाकर स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में गोल्ड हासिल किया।
रायपुर
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला
लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में आज रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 5 निजी कंपनियां 137 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, आईटीआई और नर्सिंग योग्यता वाले उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं बलौदाबाजार में भी 194 पदों के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर पहुंचना होगा।
खेल
एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में चमकेंगी सोनम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय उड़ान, भारतीय टीम में चयन
प्रतिभावान नेटबॉल खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन 14वीं एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। हांगकांग में होने वाली इस प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन के बाद सोनम ने अंतिम टीम में जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में खुशी और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है।
महासमुंद
बागबाहरा में जुटे आदिवासी समाज के पदाधिकारी, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की बनी रूपरेखा
महासमुंद के बागबाहरा में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। समाजजनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
महासमुंद
खट्टीडीह कापा में महिला शक्ति का सम्मान, आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित
महासमुंद जिले के खट्टीडीह कापा में महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।
महासमुंद
महासमुंद के शांत्रीबाई कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत, NEP-2020 से कराया गया परिचय
महासमुंद के शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट सिस्टम और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
ओलंपिक
2036 ओलंपिक की तैयारी तेज, खेलों पर सरकार का बड़ा दांव
केंद्र सरकार ने भारतीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में 36,441 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसमें खेलो इंडिया योजना के लिए 29,054 करोड़ और राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए 7,387 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस योजना का लक्ष्य जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना।
विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, नवजातों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान तेज
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग माताओं और परिजनों को छह माह तक केवल स्तनपान कराने, कोलोस्ट्रम के महत्व और मां-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की जानकारी दे रहा है।
धर्म
धमतरी के रुद्रेश्वर घाट पर गूंजी महानदी गंगा आरती, काशी जैसा दिखा नजारा
धमतरी के रुद्री स्थित प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सामने चित्रोत्पला महानदी तट पर पहली बार बनारस की तर्ज पर भव्य महानदी गंगा आरती का आयोजन किया गया। 108 दीपों, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लिया। अब सावन माह के प्रत्येक सोमवार को यहां गंगा आरती होगी।
बिलासपुर
ध्वनि प्रदूषण रोक पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, अधिनियम में होंगे कड़े बदलाव
तेज डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने त्योहारों के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। शासन ने बताया कि पुराने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 में संशोधन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और नए कानून में कड़े प्रावधान शामिल किए जा रहे हैं।