"गिरफ्तार आरोपियों" के लिए 179 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा
बस्तर पुलिस ने नगरनार थाना क्षेत्र में 12 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने करीब 6.35 लाख रुपये का गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
महासमुंद
सुरक्षा अभियान : रथयात्रा में सरेआम चाकू चमकाकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
रथयात्रा पर्व से पहले महासमुंद पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए
डीडी नगर पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक किया और चार्टर्ड अकाउंटेंट के बैंक खातों से 3.94 लाख रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, चेक बुक और नगद राशि बरामद की है।
महासमुंद
साही का शिकार कर मांस बांटा, 5 आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल
महासमुंद के बागबाहरा वन क्षेत्र में साही के अवैध शिकार मामले में वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
दुर्ग
छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
भिलाई के खुर्सीपार इलाके में स्कूल जाने वाले बच्चों को रोककर मारपीट, गाली-गलौज और शराब के लिए पैसे मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से बाइक और हॉकी स्टिक जब्त की है।
महासमुंद
हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार
महासमुंद के बागबाहरा में पुलिस ने जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.60 लाख रुपये नकद, 7 वाहन और मोबाइल समेत 20.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
महासमुंद
बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए पारधी गैंग समेत 12 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 21 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद की है। कार्रवाई में तकनीकी जांच, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही।
महासमुंद
जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 8 को भेजा जेल
बसना पुलिस ने ग्राम पठियापाली में तालाब की मेड़ पर चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹8,050 नकद, ताश और चार बाइक समेत ₹88,050 का सामान जब्त किया।
महासमुंद
दबोचा मास्टरमाइंड : फेरीवाले बन कर रहे थे करोड़ों के गांजा की तस्करी
बसना पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ होकर होने वाली गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। 215 किलो गांजा मामले में गिरोह के मुख्य सरगना अशोक सिंह को सतना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 1.11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
बिलासपुर
कार्रवाई : रेलवे स्टेशन पर 55 किलो गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के रीवा जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 27.57 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
लूटकांड : बिलासपुर के गहलोत ढाबे में चाकू की नोक पर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित गहलोत ढाबे में चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई। शराब देने से मना करने पर तीन बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर 4500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम और हथियार बरामद कर लिए हैं।
कोरिया
नौगई हत्याकांड : नौगई में बड़ा अपडेट CBI जांच शुरू, आरोपियों से जुड़े हर पहलू की होगी पड़ताल
कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच अब CBI ने शुरू कर दी है। पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों और पुलिस दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।