Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल
W 𝕏 f
होम दुर्ग एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्…
भिलाई में नशा तस्कर गिरफ्तार
भिलाई में नशा तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग

एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

भिलाई में दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम टैबलेट और बिक्री से मिली नकदी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jul 2026, 12:27 PM · अपडेट: 17 Sep 2026, 02:33 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग पुलिस ने भिलाई में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार और छावनी थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम की नशीली टैबलेट और बिक्री से मिली नकदी बरामद की। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पहली कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटीआई बॉयज हॉस्टल के पास दशहरा मंच के सामने कुछ युवक खुलेआम गांजा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया।

डेढ़ लाख से अधिक का माल बरामद

पूछताछ में आरोपियों की पहचान शेख शब्बीर उर्फ कल्लू (21), उदय देवार (22), विकास वर्मा उर्फ चेतन (23) और रोहित कंवर (19) के रूप में हुई। चारों खुर्सीपार क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 किलो 514 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 1,200 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.51 लाख रुपये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचते थे। खुलेआम नशे का कारोबार करने के आरोप में पकड़े गए चारों आरोपियों का पुलिस ने उसी इलाके में जुलूस भी निकाला। इस दौरान उनसे अपराध के खिलाफ नारे भी लगवाए गए। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में गांजा, नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।
गांजा तस्कर गिरफ्तार

खंडहर परिसर से नशीली दवाओं की बिक्री का खुलासा 

दूसरी कार्रवाई छावनी थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जीई रोड स्थित हीरो शोरूम के पीछे पुराने पावर हाउस के खंडहर परिसर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल थापा (29), प्रदीप साहू (34) और शहनवाज आलम उर्फ बिन्नी (26) के रूप में हुई। तीनों भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 500 अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की टैबलेट और बिक्री से मिली 550 रुपये नकद राशि बरामद की। जब्त टैबलेट की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्त सामग्री का मूल्य लगभग 2 लाख 550 रुपये आंका गया है।

सुनसान जगहों पर बुलाकर करते थे सौदा 

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ग्राहकों को सुनसान और खंडहर जैसी जगहों पर बुलाकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री करते थे, ताकि किसी को उन पर आसानी से संदेह न हो। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें