"टीम इंडिया" के लिए 113 परिणाम मिले
क्रिकेट
Asian Games: शेफाली के शतक से फाइनल में पहुंचा भारत, अब श्रीलंका से खिताबी मुकाबला
Asian Games: महिला क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची है। जानें मैच की तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की पूरी जानकारी।
खेल
Asian Games: पुरुष और महिला हॉकी टीम तैयार, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर ओलंपिक टिकट का लक्ष्य
Asian Games: भारतीय हॉकी टीमें स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी। पुरुष टीम विश्व कप की निराशा को पीछे छोड़कर खिताब हासिल करना चाहेगी, जबकि महिला टीम भी गोल्ड मेडल जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने के इरादे से खेलेगी। दोनों टीमों के लिए यह टूर्नामेंट पदक के साथ-साथ ओलंपिक टिकट हासिल करने का अहम मौका है।
क्रिकेट
Odisha Women Cricket: सुभद्रा माझी का कमाल, ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बनीं तेज गेंदबाज
Odisha Women Cricket: भुवन क्षेत्र की युवा क्रिकेटर सुभद्रा माझी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसान परिवार से आने वाली सुभद्रा का चयन ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। उनकी इस सफलता से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब वह बीसीसीआई की घरेलू अंडर-19 प्रतियोगिताओं में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
क्रिकेट
India U19 vs Australia U19: आखिरी ओवर के रोमांच में जीता भारत, यशवर्धन बने जीत के हीरो
India U19 vs Australia U19: रोमांचक मुकाबले में हराकर तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बारिश से प्रभावित मैच में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि यशवर्धन चौहान ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिरी ओवर में मोहित उल्वा की शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई।
क्रिकेट
India vs Afghanistan 3rd T20: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से रौंदा
India vs Afghanistan 3rd T20: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्डतोड़ शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 मुकाबले में 127 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने 221 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 94 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को बड़ी हार के लिए मजबूर कर दिया।
क्रिकेट
ICC Women T20 Rankings: महिला एशिया कप जीत के बाद श्री चरणी का बड़ा कमाल, ICC रैंकिंग में बनीं नंबर-1 और रचा नया इतिहास
ICC Women T20 Rankings: महिला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने ICC महिला टी20 रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। 804 रेटिंग प्वाइंट के साथ वह नंबर-1 गेंदबाज बनीं और मिताली राज का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं। वहीं दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
क्रिकेट
India vs Afghanistan 2nd T20: दिल्ली में फिर भिड़ेंगे भारत-अफगानिस्तान, जानें मैच की पूरी जानकारी
India vs Afghanistan 2nd T20: 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब सीरीज अपने नाम करने पर है। वहीं अफगानिस्तान वापसी कर मुकाबला बराबर करने की कोशिश करेगा।
खेल
Junior Asia Cup: भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीता जूनियर एशिया कप 2026, वर्ल्ड कप में बनाई जगह
Junior Asia Cup: दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। शानदार प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए इनाम की घोषणा भी की है।
क्रिकेट
India vs Afghanistan T20: भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, अभिषेक-बुमराह ने बनाए रिकॉर्ड
India vs Afghanistan T20: भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। मैच में अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर इतिहास रचा। मुकाबले की शुरुआत वंदे मातरम से हुई, जो भारतीय क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने।
क्रिकेट
Asian Games Cricket: शेड्यूल में बदलाव, भारत के मैच की टाइमिंग बदली
Asian Games Cricket: मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पुरुष वर्ग के कुछ नॉकआउट मैच अब 30 मिनट पहले शुरू होंगे। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 28 सितंबर को जापान के समयानुसार दोपहर 1:30 बजे यानी भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। टाइमिंग बदलाव की वजह जापान में जल्दी अंधेरा होना और फ्लड लाइट की कमी बताई जा रही है।
क्रिकेट
India vs Afghanistan T20: दिल्ली में आज होगा पहला T20 मुकाबला, अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से शुरुआत चाहेगा भारत
India vs Afghanistan T20: तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। टीम में संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है, जबकि अफगानिस्तान इब्राहिम जादरान के नेतृत्व में चुनौती पेश करेगा।
क्रिकेट
Women Asia Cup Final: आज होगा महामुकाबला, भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग
Women Asia Cup Final: मुकाबला आज भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही हैं और अब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। जानें मैच का समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।