"सरकारी योजना" के लिए 187 परिणाम मिले
महासमुंद
खट्टीडीह कापा में महिला शक्ति का सम्मान, आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित
महासमुंद जिले के खट्टीडीह कापा में महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।
रायपुर
दिव्यांग सशक्तिकरण की पहल : सीएम साय ने बांटे सहायक उपकरण और की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कृत्रिम अंग सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए
राज्य सरकार
सरगुजा के किसान ने अपनाई आधुनिक तकनीक, ड्रिप सिंचाई से मिली खेती को नई दिशा
सरगुजा जिले के किसान आनंद राम पैकरा ने सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ लेकर ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाई है। इससे पानी, समय और श्रम की बचत के साथ टमाटर व गोभी जैसी फसलों का उत्पादन बढ़ा है। आधुनिक तकनीक से किसान खेती को अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर बना रहे हैं।
राज्य सरकार
सफलता की मिसाल : धान छोड़ गेंदा की खेती से किसान को 2 लाख का मुनाफा
गरियाबंद के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा निवासी किसान हेमचंद साहू ने पारंपरिक धान की खेती छोड़ आधुनिक तकनीकों के साथ गेंदा फूल की खेती अपनाकर सफलता हासिल की है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के उपयोग से उन्हें करीब 2 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और अन्य किसान भी इस मॉडल से प्रेरित हो रहे हैं।
महासमुंद
सुविधा : छिपियापारा वार्ड-9 में नई राशन दुकान शुरू, लोगों को राहत
छिपियापारा वार्ड क्रमांक-9 में नई उचित मूल्य राशन दुकान का संचालन शुरू हो गया है। अब स्थानीय राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। दुकान का संचालन लोक सेवा महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार द्वारा किया जाएगा, जहां निशा नायक विक्रेता के रूप में नियुक्त हैं। नई सुविधा से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग हितग्राहियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
रायपुर
PM मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय, बस्तर विजन और विकास परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव की ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।
रायपुर संभाग
एग्री स्टैक पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने की मांग, वतन चन्द्राकर ने सौंपा ज्ञापन
संयुक्त खातेदार किसानों के एग्री स्टैक पंजीयन में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने, प्रक्रिया को सरल बनाने और विशेष शिविर लगाकर सभी पात्र किसानों का पंजीयन कराने की मांग की है।
महासमुंद
समीक्षा बैठक : OBC हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, आयोग ने दिए निर्देश
महासमुंद में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। आयोग अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा ने अधिकारियों को पिछड़ा वर्ग समुदाय के पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
महासमुंद
घर का सपना होगा पूरा : वार्ड-25 में पट्टा धृति अधिकार अभियान, सर्वे में 33 आवासहीन परिवार चिन्हांकित
वार्ड क्रमांक 25 में पट्टा धृति अधिकार अधिनियम 2023 के तहत विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। सर्वे के दौरान आवासहीन परिवारों की पहचान कर दस्तावेजों और आवास स्थिति का सत्यापन किया गया। अभियान में 33 परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया है।
रायगढ़
सरस्वती साइकिल योजना पर हंगामा, घटिया साइकिल देने का आरोप
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान विवाद हो गया। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने छात्राओं को दी जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब मांगा और जांच की मांग की। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
ड्रोन सर्वे पर पलौद में बढ़ा असंतोष : वर्षों से बसे मकान आबादी से बाहर, सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अटल नगर (नया रायपुर) क्षेत्र में ड्रोन सर्वे के दौरान वर्षों पुरानी बसाहट को आबादी क्षेत्र से बाहर दिखाए जाने के विरोध में अटल नगर सरपंच संघ ने रायपुर कलेक्टर और मंदिर हसौद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संघ ने संयुक्त भौतिक सत्यापन, प्रत्येक पंचायत में दावा-आपत्ति शिविर लगाने और वास्तविक बसाहट को आबादी क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।
स्टार्टअप
छोटे शहरों में तगड़ी कमाई का मौका : कम बजट में शुरू करें ये 4 सुपरहिट स्टार्टअप, लागत कम और मुनाफा दमदार
छोटे शहरों और कस्बों में कम पूंजी (₹15,000 से ₹70,000) के साथ ये बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं। लोकल मार्केट की मांग और डिजिटल प्रेजेंस (व्हाट्सएप/गूगल) के सही इस्तेमाल से इनमें कम समय में बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है।