"प्रदर्शन" के लिए 1211 परिणाम मिले
रायपुर
एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक
रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने एंटी-डोपिंग सेमिनार आयोजित कर 200 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को डोपिंग नियमों, प्रतिबंधित दवाओं और सप्लीमेंट के इस्तेमाल में सावधानियों की जानकारी दी। NADA विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह ने खिलाड़ियों को दवा लेने से पहले जांच और जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : जब गोलपोस्ट के सामने टकराएंगे दो सुपरमैन, पिकफोर्ड के रिफ्लेक्स बनाम मार्टिनेज का माइंड गेम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की भिड़ंत सिर्फ टीमों की नहीं, बल्कि दुनिया के दो बेहतरीन गोलकीपरों एमिलियानो मार्टिनेज और जॉर्डन पिकफोर्ड के बीच भी होगी। दोनों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पेनल्टी शूटआउट की स्थिति में मार्टिनेज का अनुभव इंग्लैंड के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
जांजगीर-चांपा
रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने लंबित सात सूत्रीय मांगों को लेकर 15 जुलाई को रायपुर में विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी कर ली है। जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक आंदोलन में शामिल होंगे।
विदेश
PoK में बढ़ी हिंसा: नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई, 6 मरे
गुलाम कश्मीर यानी PoK में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। मंगलवार को रावलकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से आम नागरिकों पर की गई कार्रवाई ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।
राष्ट्रीय
हत्याकांड: गोली मारकर हत्या के बाद NH-43 पर चक्काजाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में चिकन शॉप संचालक रज्जन कहार की गोली मारकर हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने NH-43 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्ग
बुलडोजर कार्रवाई का विरोध : सुपेला में निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
भिलाई के सुपेला रावण भाटा में नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। दुकानदारों ने निगम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बढ़ते विवाद के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
अन्य
अनशन : 24 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, अब सियासी दलों ने भी जताया समर्थन
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 24वें दिन भी जारी है। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनशन खत्म करने की अपील की है। प्रदर्शनकारी NEET समेत भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
खेल
इंटरनेशनल हॉकी स्टार : मंडावर की बेटी शिवानी साहू ने जर्मनी में लहराया भारत का परचम, हॉकी से रचा नया इतिहास
दौसा के मंडावर की बेटी शिवानी साहू ने संघर्षों को मात देकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपनी पहचान बनाई है। गांव में बिना सुविधाओं के शुरुआत करने वाली शिवानी आज जर्मनी की महिला रीजनल लीग में खेल रही हैं और भारतीय हॉकी का नाम रोशन कर रही हैं। उनके पिता की मेहनत और बेटी के जुनून की यह कहानी प्रेरणादायक है।
महासमुंद
शिक्षक नियुक्ति की मांग : जम्हारी स्कूल में पढ़ाई संकट में, नियमित शिक्षकों की मांग को लेकर आंदोलन तेज
जम्हारी के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने स्कूल में तालाबंदी कर स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था का भरोसा दिया, लेकिन पालक और विद्यार्थी नियमित शिक्षकों की मांग पर अड़े हुए हैं।
फिल्में
Box Office Clash : सामंथा की मां इंटि बंगारम ने रचा इतिहास, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। यह सामंथा की पहली सोलो फीमेल लीड फिल्म है, जिसमें उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिलीज के 23 दिनों बाद फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
रायगढ़
जर्जर सड़क बनी मुसीबत : गड्ढों से परेशान होकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के राजपुर बाजार की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। अधिकारियों के जल्द मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रशासन ने सड़क सुधार के लिए 1.32 करोड़ रुपये की स्वीकृति और तत्काल मरम्मत के निर्देश की जानकारी दी है।
कोरिया
न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस
कोरिया जिले के नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद्य को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आईसी मार्ट ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।