"लापरवाही" के लिए 819 परिणाम मिले
रायपुर
सड़क निर्माण में लापरवाही : हर गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाने की तैयारी, शासन ने मांगे नए प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मुंगेली में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और तेजी के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने और खराब सड़कों के सुधार पर विशेष जोर दिया।
रायपुर
उच्च शिक्षा : मंत्री टंक राम वर्मा का सख्त संदेश, कॉलेजों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने नए शिक्षा सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मोपका निपनिया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य अनुपस्थित मिलीं, स्टाफ की उपस्थिति बेहद कम पाई गई और वित्तीय अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
रायपुर
बड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने वाली कंपनियों के टेंडर निरस्त, EMD ज़ब्त और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश
रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत लापरवाही बरतने और काम बीच में छोड़ने वाली 8 गांवों की निर्माण एजेंसियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उनके टेंडर रद्द कर दिए गए हैं, अनुबंध समाप्त किए गए हैं और EMD राशि जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन एजेंसियों को भविष्य की परियोजनाओं के लिए ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया गया है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
सिस्टम की लापरवाही : खैरागढ़ गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप, सैकड़ों परिवार बोले- OTP के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर
खैरागढ़ जिले के साल्हेकला इंडियन गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फर्जी गैस डिलीवरी दिखाने के आरोप लगे हैं। उपभोक्ताओं का दावा है कि OTP लेने के बाद सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया जाता है, लेकिन गैस घर तक नहीं पहुंचती। रिकॉर्ड में सप्लाई पूरी होने से खातों में सब्सिडी भी जमा हो रही है। ग्रामीणों ने घरेलू सिलेंडरों को कमर्शियल उपयोग में खपाने की आशंका जताई है। मामले में 800 से अधिक परिवार प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है, जबकि खैरागढ़ प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
सेहत
हीटवेव अलर्ट : AIIMS की चेतावनी, लापरवाही पड़ सकती है भारी
18 से 23 मई तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और आसपास के कई इलाकों में भीषण लू और अत्यधिक गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। AIIMS के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि तेज गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को ज्यादा पानी, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी और हल्का भोजन लेने की सलाह दी है, जबकि तला-भुना, मसालेदार भोजन और ज्यादा चाय-कॉफी से बचने को कहा है।
कोरबा
बिजली संकट : बरपाली में बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता त्रस्त
बरपाली फीडर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। इरीगेशन कॉलोनी में केबल बदलने के बाद बिजली व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
कोरबा
लापरवाही : ऑपरेशन के बाद खुला बड़ा राज! महिला के पैर में अधूरा छोड़ दिया इंप्लांट
Korba के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला भूरी मरकाम के पैर का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड तो डाल दी, लेकिन जरूरी स्क्रू लगाना भूल गए। ऑपरेशन के दो दिन बाद हुए एक्सरे में यह चूक सामने आई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्क्रू एक्सरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए दोबारा जांच कराई जाएगी। यदि स्क्रू नहीं लगा होना साबित होता है, तो महिला का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
महासमुंद
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही : डिजिटल कैमरे के साथ पहुंचे छात्र, 5 शिक्षक-कर्मचारी तत्काल निलंबित
महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूल के बोर्ड परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष समेत 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच में पता चला कि छात्रों की ठीक से जांच नहीं होने के कारण वे डिजिटल कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष तक ले गए। परीक्षा से जुड़े वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई की।
देश
कारण बताओ नोटिस : जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रशासन का डंडा, 23 कर्मचारियों को मांग जवाब
नगर निगम ने जनगणना 2026-27 के महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहने और ड्यूटी का पालन न करने पर 23 शिक्षकों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उन्होंने न तो फील्ड में योगदान दिया और न ही जनगणना किट प्राप्त की। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है और चेतावनी दी है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर विभागीय कार्रवाई, जुर्माना और जरूरत पड़ने पर कानूनी सजा तक हो सकती है।
छत्तीसगढ़
शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग : आरोपी टोनी ध्रूव ने रचा दुष्कर्म का खेल, होटल मैनेजर की लापरवाही ने दिया साथ, दोनों पहुँचे जेल
रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर जी.ई. रोड स्थित होटल देविका ले जाया गया, जहाँ आरोपी टोनी ध्रूव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और बाद में उसे पीड़िता के परिजनों को भेजकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 69 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी टोनी ध्रूव और होटल मैनेजर नितेश कुमार खुंटे को गिरफ्तार कर लिया।
देश
DPS में खूनी संघर्ष : 10वीं के छात्र का जबड़ा और दांत टूटा, प्रबंधन पर लापरवाही केआरोप
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में शनिवार को 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमलावर छात्र ने पीड़ित पर इतनी बेरहमी से हमला किया कि उसके चार दांत टूट गए और जबड़ा फ्रैक्चर हो गया। सोशल मीडिया पर छात्र के खून से लथपथ होने का वीडियो भी वायरल हुआ है।
छत्तीसगढ़
रायपुर के भाठागांव में पानी की पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, जल संकट के बीच लापरवाही पर सवाल
रायपुर के भाठागांव इलाके में सोमवार सुबह मुख्य पानी पाइपलाइन फट गई, जिससे तेज दबाव के साथ हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया और पूरा इलाका जलमग्न हो गया। पहले से चल रहे जल संकट के बीच इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। स्थानीय लोगों ने समय पर मरम्मत न होने और नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई।