ताज़ा खबरें
10613 समाचार
कांग्रेस
ओबीसी गणना को लेकर कांग्रेस नेता अमरजीत चावला का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, जनगणना 2026 में अलग गणना की मांग
कांग्रेस नेता अमरजीत चावला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि जनगणना 2026 में ओबीसी वर्ग की अलग से गणना नहीं की जा रही है, जिससे उनकी वास्तविक जनसंख्या और हिस्सेदारी सामने नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय के मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है और ओबीसी समाज के अधिकारों को कमजोर कर रही है। चावला ने मांग की कि जनगणना में ओबीसी की अलग गणना सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें उनके जनसंख्या अनुपात के अनुसार अधिकार और प्रतिनिधित्व मिल सके।
राष्ट्रीय
प्रदर्शन के दौरान हड़कंप : पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, हालात तनावपूर्ण
टना में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE 4.0) का विज्ञापन जारी करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी पटना कॉलेज से बीपीएससी कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बैरिकेडिंग के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थी घायल हो गए, कुछ के सिर फटने और एक महिला अभ्यर्थी के घायल होने की भी खबर है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण मांग करने के बावजूद बलपूर्वक रोका गया और पीटा गया। घटना के बाद डाकबंगला चौराहा समेत कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया। अभ्यर्थियों की मुख्य मांगों में TRE 4 वैकेंसी का विज्ञापन जारी करना, पदों की संख्या और भर्ती की समयसीमा स्पष्ट करना, तथा बिहार के युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल नीति लागू करना शामिल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयास किए गए।
रायपुर
तस्कर गिरफ्तार : पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर लाया 15 लाख का अफीम-डोडा, ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसमें मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद हुई। आरोपी की पहचान बलराम सिंह के रूप में हुई, जो पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में रह रहा था। ट्रेलर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 4.432 किलोग्राम डोडा चूरा और 79.30 ग्राम अफीम बरामद की, जिसे बोरी और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा एक रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में किसी बड़े तस्करी गिरोह की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विदेश
भ्रष्टाचार पर एक्शन : रिश्वतखोरी में दोषी करार, चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व रक्षा मंत्रियों Wei Fenghe और Li Shangfu को ‘सस्पेंडेड डेथ सेंटेंस’ सुनाई है। सैन्य अदालत ने वेई को रिश्वत लेने और ली को रिश्वत लेने-देने का दोषी पाया। दोनों की संपत्ति जब्त कर राजनीतिक अधिकार भी खत्म कर दिए गए। यह कदम Xi Jinping की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है।
शिक्षा
RTE पर कोर्ट की सख्ती : 400 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं, सरकार से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत कक्षा पहली में दाखिले की धीमी प्रक्रिया पर हाई कोर्ट ने गंभीर नाराजगी जताई है। राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि लगभग 387 स्कूलों में RTE के तहत एक भी आवेदन नहीं आया है, जिनमें अधिकतर बड़े निजी स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा 366 स्कूलों में सीटों के मुकाबले आवेदन बेहद कम हैं। इस पर हाई कोर्ट ने हैरानी जताते हुए सवाल किया कि क्या गरीब बच्चे बड़े स्कूलों में पढ़ना नहीं चाहते या फिर प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी है। अदालत ने यह भी आशंका जताई कि सरकार कहीं महत्वपूर्ण जानकारी छिपा तो नहीं रही है। डिवीजन बेंच ने शिक्षा सचिव को निर्देश दिया है कि वे 10 जुलाई तक शपथ पत्र के साथ विस्तृत जवाब प्रस्तुत करें। साथ ही कोर्ट ने RTE के तहत सीटों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी ऑनलाइन सार्वजनिक करने का आदेश दिया है, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
धर्म
वृंदावन में अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज : दिव्य सत्संग जारी, भजन-कीर्तन और प्रवचनों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज का दिव्य सत्संग वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम में जारी है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण भजन, राधे-राधे संकीर्तन, हरिनाम जाप और भागवत कथा के साथ महाराज जी ने भक्ति, सेवा, संस्कार और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।
पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी : द बंगाल फाइल्स, 7 महीने पहले क्यों लगी थी रोक? जानिए पूरा मामला
द बंगाल फाइल्स एक बार फिर सुर्खियों में है। 1946 के बंगाल दंगों और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को संवेदनशील विषय और विवादों के चलते पश्चिम बंगाल में करीब सात महीने पहले रोक दिया गया था। अब कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा शर्तों के बाद इसे फिर से राज्य में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की कहानी दो टाइमलाइन में चलती है—अतीत की हिंसा और वर्तमान में चल रही एक जांच के जरिए पुराने रहस्यों को उजागर किया जाता है। रिलीज को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।
भाजपा
रणनीति : बंगाल में 2 डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है बीजेपी! साधे जाएंगे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इस बात पर गंभीर चर्चा चल रही है कि राज्य में सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए दो डिप्टी मुख्यमंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 10 मई को सुबह 10 बजे प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, “दो डिप्टी CM फॉर्मूला” का उद्देश्य बंगाल की विविध क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शासन को अधिक प्रभावी बनाना है। इसमें एक उपमुख्यमंत्री संगठन और वैचारिक राजनीति से जुड़े मुद्दों को संभाल सकता है, जबकि दूसरा क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की जिम्मेदारी निभा सकता है।
चोरों का तांडव : कहीं सूने मकानों पर वार, तो कहीं छड़-सीमेंट के नाम पर दिनदहाड़े ठगी
महासमुंद जिले में चोरी और ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को निशाना बनाया है। घोघरा गांव में किसान टेमन साहू के घर से करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और दस्तावेज चोरी हो गए। कोकनाझर में किराना दुकान का ताला तोड़कर 37 हजार रुपये और सामान चोरी कर लिया गया। सांकरा थाना क्षेत्र में एक ठग ने सस्ते छड़-सीमेंट का लालच देकर 70 हजार रुपये नकद ठग लिए।
यात्रा
Malda : क्यों कहलाता है मैंगो सिटी ऑफ इंडिया, जहां हवा में घुली रहती है पके आमों की खुशबू
Malda को “मैंगो सिटी ऑफ इंडिया” कहा जाता है, जहां मई के महीने में आमों की खुशबू और बागानों की रौनक देखने लायक होती है। यहां के Fazli Mango, Himsagar Mango और Lakshmanbhog Mango अपने स्वाद और मिठास के लिए प्रसिद्ध हैं। ग्रामीण जीवन, ताजे आम तोड़ने का अनुभव और प्राकृतिक माहौल इसे गर्मियों में घूमने के लिए खास बनाते हैं।
छत्तीसगढ़
आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त : 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं, सरकार से मांगा पूरा हिसाब
छत्तीसगढ़ में आरटीई एडमिशन प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने राज्य सरकार से स्कूलवार सीट, आवेदन और एडमिशन का पूरा ब्यौरा मांगा है। सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आया, जबकि 366 स्कूलों में सीटों से कम आवेदन मिले। हाईकोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सीट आबंटन ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।
महासमुंद
अवैध तस्करी : एंबुलेंस में गांजा ले जा रहे 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए 77 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक एंबुलेंस में छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने टेमरी जांच नाके पर घेराबंदी कर एंबुलेंस और उसके आगे चल रही पायलटिंग कार को रोका और पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा के बालीगुड़ा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर में सप्लाई करने की योजना में थे और पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में करीब 50.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें एंबुलेंस, कार और मोबाइल फोन शामिल हैं। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के अनुसार, पिछले चार महीनों में हजारों किलो गांजा जब्त किया गया है और 221 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।