"प्रदर्शन" के लिए 1212 परिणाम मिले
क्रिकेट
वनडे सीरीज : वेस्टइंडीज ने खेला बड़ा दांव, हेटमायर और अल्जारी जोसेफ को फिर मिली जगह
क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने श्रीलंका के खिलाफ 3 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की वापसी हुई है, जबकि स्पिनर गुडाकेश मोती को भी शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा कि यह सीरीज टीम के लिए 2027 वनडे विश्व कप के सीधे क्वालिफिकेशन अभियान की महत्वपूर्ण शुरुआत होगी। उन्होंने निडर लेकिन समझदारी भरा क्रिकेट खेलने और घरेलू मैदान को टीम का मजबूत किला बनाने पर जोर दिया है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मुकाबलों के बाद तीन टी20 और दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे।
ओटीटी
राख ट्रेलर : एक ऐसा अपराध जिसने तोड़ दिया पूरे देश का भरोसा, जून में होगी रिलीज
अली फजल, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी अभिनीत क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 1970 के दशक की दिल्ली पर आधारित यह कहानी दो बच्चों के अपहरण और एक भयावह अपराध की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाए गए घटनाक्रम कुख्यात रंगा-बिल्ला कांड की याद दिलाते हैं, हालांकि निर्माताओं ने इसे काल्पनिक कहानी बताया है। सस्पेंस, इमोशन और रहस्य से भरपूर यह सीरीज जून 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विदेश
रनवे की मजबूरी खत्म : Shield AI ने लॉन्च किया X-BAT, हाइवमाइंड ऑटोनोमी से लैस दुनिया का पहला वर्टिकल टेकऑफ फाइटर जेट
अमेरिकी डिफेंस टेक कंपनी Shield AI ने अपने नए AI-पावर्ड फाइटर जेट X-BAT का अनावरण किया है। यह अगली पीढ़ी का वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) एयरक्राफ्ट है, जिसे किसी रनवे की जरूरत नहीं होती। इसमें मौजूद Hivemind Autonomy Software इसे पूरी तरह AI-ड्रिवन बनाता है, जिससे यह बिना कम्युनिकेशन के भी मिशन पूरा करने में सक्षम है।
राज्य सरकार
तैराकी में छलांग : पेण्ड्रा के तरणताल में गूंज रहा आत्मविश्वास, राष्ट्रीय प्रशिक्षकों से मिल रहा आधुनिक प्रशिक्षण
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा तरणताल में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर बैगा समुदाय के बच्चों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को तैराकी का आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चुनाव
जंग : जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में चुनावी संग्राम, कांग्रेस का गढ़ बचाने की चुनौती
जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में पार्षद पद के लिए उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। कुल 1,542 मतदाता अपने नए पार्षद का चुनाव कर रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। करीब 30 वर्षों से कांग्रेस का गढ़ रहे इस वार्ड में कांग्रेस सीट बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा इसे जीतकर राजनीतिक बढ़त हासिल करना चाहती है।
खेल
शय और मात : प्रज्ञानंदा और गुकेश को झटका, नॉर्वे चेस में वेस्ली सो शीर्ष पर
नॉर्वे चेस 2026 के छठे राउंड में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। मैग्नस कार्लसन ने टूर्नामेंट लीडर अलीरेजा फिरोजा को उनकी पहली क्लासिकल हार देकर खिताब की दौड़ को और रोमांचक बना दिया, जबकि वेस्ली सो ने प्रज्ञानंदा को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को विंसेंट कीमर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में जू वेनजुन ने दिव्या देशमुख को हराया, जबकि बिबिसारा असौबायेवा आर्मागेडन जीतकर 9.5 अंकों के साथ फिर से शीर्ष पर पहुंच गईं।
रक्षा
ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान की नई तैयारी, रॉकेट फोर्स पर फोकस
दक्षिण एशिया में बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच पाकिस्तान अपनी सैन्य रणनीति और प्रतिरोध क्षमता की समीक्षा कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की नई सैन्य नीति, सटीक हमले करने की क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रुख ने पाकिस्तान को पारंपरिक मिसाइल और रॉकेट बल को मजबूत करने की दिशा में सोचने के लिए मजबूर किया है। इसी क्रम में पाकिस्तान द्वारा रॉकेट फोर्स के गठन और मिसाइल परीक्षणों में तेजी को देखा जा रहा है।
राज्य सरकार
निरीक्षण : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खेल सुविधाओं के विकास पर दिया जोर
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब का निरीक्षण कर टेनिस कोर्ट और खेल सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है।
राज्य सरकार
भव्य समापन : अमराई परंपरा को फिर से जीवंत करने की जरूरत - बृजमोहन अग्रवाल
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय संस्कृति में आम के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गांवों में अमराई (आम बाग) की परंपरा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आयोजन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के 400 से अधिक किसानों द्वारा 250 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
क्रिकेट
सट्टेबाजी : आईपीएल का रोमांच या ऑनलाइन सट्टे का जाल? ग्रामीण युवाओं के भविष्य पर बढ़ता खतरा
आईपीएल का बढ़ता रोमांच अब गांवों तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल भी तेजी से फैल रहा है। आसान कमाई के लालच में कई युवा मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से सट्टे की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रवृत्ति आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और सामाजिक समस्याओं को बढ़ावा दे रही है। यदि समय रहते जागरूकता और नियंत्रण के प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या ग्रामीण युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : सजेगा संगीत का सबसे बड़ा मंच, तीन दिन तक चलेगा सुरों का महासंग्राम
कीर्तिमान मीडिया द्वारा आयोजित सिंगिंग टैलेंट शो ‘गाइए और छा जाइए’ का आयोजन 3 से 5 जून 2026 तक महासमुंद के आईआर रिजॉर्ट में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 108 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 3 जून को ऑडिशन, 4 जून को सेमीफाइनल और 5 जून को ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। प्रतिभागियों को लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
खेल
नॉर्वे चेस : गुकेश ने प्रज्ञानानंद को दी मात, कार्लसन को झटका, दिव्या देशमुख ने मारी बाजी
नॉर्वे चेस 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने एक महत्वपूर्ण मुकाबले में हमवतन ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को हराकर टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की है। वहीं, दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में भारत की युवा स्टार दिव्या देशमुख ने शानदार खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।