Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › बस्तर-सरगुजा में बढ़ेंगी बैंकिंग सुविधाएं, दूरस्थ…
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
राज्य सरकार

बस्तर-सरगुजा में बढ़ेंगी बैंकिंग सुविधाएं, दूरस्थ इलाकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के निर्देश

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को KCC लोन और सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 03:58 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 09:57 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग के दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में अभी बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सीमित है, वहां नई बैंक शाखाएं खोलने और बीसी एजेंट के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बैंक अधिकारियों को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग नेटवर्क पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर ऋण की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए।
मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 102वीं और 103वीं संयुक्त बैठक हुई। इसमें मार्च और जून 2026 की तिमाहियों के दौरान प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बस्तर-सरगुजा में बैंकिंग नेटवर्क बढ़ाने पर जोर

बैठक में बस्तर और सरगुजा संभाग पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इन क्षेत्रों के कई दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं की सीमित पहुंच को देखते हुए नई बैंक शाखाएं खोलने और स्थानीय स्तर पर बैंकिंग नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश दिए गए। वित्तीय सेवा विभाग के मानकों के अनुसार बैंकिंग सुविधा से वंचित गांवों में पांच किलोमीटर के दायरे में बैंक शाखा या बीसी एजेंट के जरिए सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

ग्रामीण इलाकों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं

मुख्य सचिव ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि बैंकिंग सुविधाएं केवल शहरी और बड़े केंद्रों तक सीमित न रहें। दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को भी बैंक खाता, ऋण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी वित्तीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिलना चाहिए। इसके लिए बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार के साथ वित्तीय समावेशन की दिशा में तेजी से काम करने को कहा गया।

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का जल्द हो निपटारा

बैठक में पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत मिलने वाले ऋण आवेदनों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने बैंक अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके साथ लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा करने को कहा गया।

किसानों को जल्द मिले KCC लोन

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर भी बैठक में जोर दिया गया। खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों को दिए जा रहे KCC की स्थिति की समीक्षा की गई। बैंक अधिकारियों को पात्र किसानों के ऋण आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें जरूरत के समय वित्तीय सहायता मिल सके।

वार्षिक ऋण योजना और सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक ऋण योजना के तहत बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (RSETI) की गतिविधियों, जिला परामर्शदात्री समिति की बैठकों और वित्तीय साक्षरता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नाबार्ड (NABARD) के प्रतिनिधि, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के सदस्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य शासन के विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें