"आर्थिक सहायता" के लिए 180 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली खुशी
Mahtari Vandan Yojana: गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका की देवेंद्र कुमारी के खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पहुंची। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि का उपयोग वे राखी और त्योहार की तैयारियों में करेंगी। उन्होंने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग का अवसर दे रही है।
राज्य सरकार
सीएम साय ने पुस्तक महतारी वंदन अभिनंदन का किया विमोचन, सामने आईं महिलाओं की कहानियां
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का विमोचन किया। दो भागों में प्रकाशित इस पुस्तक में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं के अनुभव, आर्थिक बदलाव और आत्मनिर्भरता की कहानियों को संकलित किया गया है।
राज्य सरकार
महासमुंद को 31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नए बस स्टैंड और कार्यालय भवन की भी घोषणा
महासमुंद में 31.60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नए बस स्टैंड और नगरीय कार्यालय भवन के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। शहर में सड़क, जल, स्वच्छता और अधोसंरचना से जुड़े कई कार्य भी किए जाएंगे।
धमतरी की बेटियों के लिए सुनहरा मौका, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में हर साल ₹30 हजार की मदद
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के तहत पात्र छात्राओं को स्नातक शिक्षा के दौरान प्रतिवर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। पहले चरण के आवेदन 31 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं।
राज्य सरकार
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से सशक्त हुईं छत्तीसगढ़ की महिलाएं, खातों में पहुंची राशि
रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल दिया। 7 अगस्त 2026 को जारी किस्त के साथ अब तक 19,444 करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। योजना की राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की पढ़ाई, बचत और छोटे व्यवसाय में निवेश कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
कबीरधाम
पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत
जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामाड़बरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रहने वाले रामकुमार विश्वकर्मा की 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई जाने वाली सड़क के पास की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी।
राज्य सरकार
श्रमिक हितों को प्राथमिकता: छत्तीसगढ़ में सामाजिक सुरक्षा से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक कई नई पहल
छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई अहम पहल की हैं। प्रदेश में 56.83 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बीमा और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का विस्तार किया गया है। निर्माण श्रमिकों की सहायता राशि बढ़ाने के साथ महिला श्रमिकों के लिए स्वरोजगार, पांच रुपये में पौष्टिक भोजन और डिजिटल सेवाओं जैसी सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।
शिक्षा
छात्राओं के लिए खुशखबरी : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन दे रहा हर साल 30 हजार की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्कॉलरशिप योजना के तहत पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए हर साल 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले चरण में आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।
बिलासपुर
महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, 11 अपात्र महिलाओं से होगी 1.24 लाख की वसूली
बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना के 11 अपात्र हितग्राही सामने आए हैं। जांच में इनके परिवारों में शासकीय सेवा से जुड़े होने की जानकारी मिली। अब योजना के तहत मिली 1.24 लाख रुपए की राशि की वसूली की जाएगी। समय पर राशि जमा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी होगी।
राज्य सरकार
कोरबा की महिलाओं का हुनर: धान, साबूदाना और चावल से बनाई अनोखी राखियां
कोरबा के बेला कछार की प्रसन्न स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय संसाधनों से आकर्षक राखियां तैयार कर महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। 22 सदस्यीय समूह की दीदियां 2018 से बिहान से जुड़कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आय अर्जित कर रही हैं।
शिक्षा
तकनीकी अड़चनों की मार : छत्तीसगढ़ में 3.40 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर
छत्तीसगढ़ के सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 3.40 लाख से अधिक SC, ST और OBC विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति से अब भी वंचित हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 14.79 लाख पात्र छात्रों में से 11.38 लाख को भुगतान किया जा चुका है, जबकि करीब 23 प्रतिशत छात्रों की राशि अटकी हुई है।
केंद्र सरकार
बीरभूम हादसा : PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिवारों को 2 लाख रूपए की मदद
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होटल में लगी भीषण आग में सात लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही