"पुलिस विभाग" के लिए 136 परिणाम मिले
जांजगीर-चांपा
बड़ा कदम : जांजगीर-चांपा पुलिस को मिला फिंगरप्रिंट व NAFIS प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिलासपुर रेंज की फॉरेंसिक विशेषज्ञ श्रीमती विद्या जौहर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिनी फिंगरप्रिंट किट, NAFIS सिस्टम और MCU के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया
राष्ट्रीय
खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा
मुख्य घटना और विवाद: यह पूरा मामला मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस के बीच सीमा विवाद, अधिकार क्षेत्र के उल्लंघन और एक कथित झूठी ड्रग्स कार्रवाई से जुड़ा है। आगर-मालवा (मप्र) पुलिस ने राजस्थान की सीमा में घुसकर एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसे अब राजस्थान की एक अदालत ने प्रथम दृष्टया फर्जी और दुर्भावनापूर्ण माना है।
जगदलपुर (बस्तर)
बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट
बस्तर पुलिस ने जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए NMDC प्लांट के फर्नेस में 2235 किलो गांजा और 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप को नष्ट कर दिया। कुल अनुमानित कीमत 2.02 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह मादक पदार्थ 61 मामलों में जब्त किया गया था, जिनमें अधिकांश तस्करी ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों तक की जा रही थी।
बिलासपुर
बड़ा एक्शन : जांच में बरती लापरवाही पड़ी भारी, रेप केस में TI और SI पर गिरी गाज
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो 7 वर्षीय मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर SSP रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और विवेचना अधिकारी SI संतोषी अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया है। जांच में घटनास्थल का निरीक्षण न करने और सीन ऑफ क्राइम यूनिट को नहीं बुलाने जैसी चूकें उजागर हुई हैं।
जांजगीर-चांपा
रिश्वत कांड : 40 हजार लेते हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश कुमार त्रिपाठी पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार पहले 30 हजार और बाद में 10 हजार रुपये लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया।
बलौदाबाज़ार
एक्शन : वायरल वीडियो के बाद बैंक मैनेजर सस्पेंड, विधायक ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के निपनिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एक महिला द्वारा पति के निधन के बाद उनके खाते से पैसे निकालने के दौरान बैंक मैनेजर पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने और 5 हजार रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।
जांजगीर-चांपा
कार्रवाई : जमीन कब्जे के नाम पर 40 हजार लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को 40,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक ग्रामीण को जमीन पर कब्जा दिलाने का भरोसा देकर पैसे लिए। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पैसे लेते और कथित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
रायपुर संभाग
सड़क सुरक्षा अभियान : 2,186 बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई
महासमुंद जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस, आरटीओ, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। एक सप्ताह के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2,186 चालकों पर कार्रवाई करते हुए 10.93 लाख रुपये का समन शुल्क जारी किया गया। ओवरस्पीडिंग के 36 मामलों और नो पार्किंग के 25 मामलों में भी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 92 स्कूल बसों का निरीक्षण, 62 चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 13 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 2,000 से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस ने नागरिकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
रायगढ़
शर्मनाक वारदात : फर्जी पुलिस बनकर विधवा से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी ने महिला से मुलाकात कर खुद को पुलिसकर्मी बताया और भरोसा जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा चोरी-छिपे अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।
राज्य सरकार
निरीक्षण : स्कूल खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच
नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले महासमुंद जिले में परिवहन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। महासमुंद, पिथौरा, बसना और सरायपाली में 92 स्कूल बसों की जांच की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर दो बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
रायपुर
नई ताकत : 60 नए SI पहुंचे थानों में, शुरू होगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं, जिन्हें बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शहर के विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थ किया गया है। नए अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, अपराध जांच, थाना संचालन और जनसंपर्क से जुड़ी जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिया जाएगा।
रायपुर
बड़ी खबर : गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, अवैध शराब मामले में कार्रवाई तेज
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न करने और छापेमारी के दौरान संदिग्ध आचरण के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 29 मई को ACCU टीम की छापेमारी के दौरान ढाबे में अवैध शराब बिक्री पकड़ी गई थी, जहां थाना प्रभारी की मौजूदगी और आरोपी से एकांत बातचीत पर सवाल उठे।