"पुलिस विभाग" के लिए 136 परिणाम मिले
दुर्ग
कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई थाने में रोजनामचा समय पर वरिष्ठ कार्यालय नहीं भेजने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। 40 दिनों तक रिकॉर्ड नहीं भेजे जाने पर दो थाना प्रभारियों और दो प्रधान आरक्षकों को विभागीय दंड दिया गया। तत्कालीन और वर्तमान टीआई पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया, जबकि दो प्रधान आरक्षकों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई। जांच में रिकॉर्ड संधारण और निगरानी में लापरवाही सामने आई थी।
सूरजपुर
गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अब आरोपियों की तलाश तेज
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों समेत 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। 24 जुलाई को पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडे, फरसा और टंगिया से हमला किया गया था, जिसमें SDOP समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
रायपुर
NH-53 पर सड़क सुरक्षा मजबूत : 6 महीने में 6,359 अवैध वाहन हटाए, 52 घायलों को मिली नई जिंदगी
रायपुर के NH-53 पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने जनवरी से जून 2026 के बीच 55 सड़क हादसों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान 6,359 अवैध पार्किंग वाले वाहन और 833 मवेशियों को सड़क से हटाया गया। सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए चार नए आधुनिक पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं।
सक्ती
आत्महत्या : थाना परिसर में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी, बैरक में फंदे से लटका मिला जवान
हसौद थाना परिसर में तैनात आरक्षक जय लहरें ने थाना की बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ का गौरव : रायपुर की संस्था ARKASA का वैश्विक मुकाम, पोलैंड में सफल रहा हाई-जी फोर्स प्रशिक्षण
रायपुर स्थित अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था अरकासा (ARKASA) की टीम ने पोलैंड में आयोजित विश्वस्तरीय मानव सेंट्रीफ्यूज (जी-फोर्स) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है। इस प्रशिक्षण में अर्शलीन कौर साहनी, बिस्वजीत दास, लूमेश साहू और अनुष्का राठौर ने भाग लिया।
दुर्ग
दुर्ग पुलिस की नई पहल : दुर्ग में FIR प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल, शिकायतकर्ता और विवेचक दोनों करेंगे ई-साइन
दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ में डिजिटल एफआईआर व्यवस्था लागू करने वाला पहला जिला बन गया है। अब एफआईआर दर्ज करते समय विवेचक के साथ शिकायतकर्ता भी ई-साइन करेगा। इस नई व्यवस्था से एफआईआर प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और पारदर्शी होगी। डिजिटल सिस्टम से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, कागज की खपत कम करने और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं देने में मदद मिलेगी।
रायपुर
कैबिनेट के दो बड़े फैसले : किसानों को नहीं होगी खाद की किल्लत, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने मंत्रिपरिषद् की बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो बड़े फैसले लिए हैं। राज्य में रासायनिक खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उच्चस्तरीय मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन किया गया है।
रायपुर
निशानेबाजी में सफलता : छत्तीसगढ़ पुलिस के वैभव मिश्रा का जलवा, राष्ट्रीय स्तर की तीन शूटिंग स्पर्धाओं में बनाई जगह
छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल समेत तीन स्पर्धाओं में क्वालिफाई किया है। यह छत्तीसगढ़ पुलिस के इतिहास में पहली बार है, जब किसी अधिकारी ने तीन शूटिंग इवेंट में एक साथ चयन हासिल किया है।
महासमुंद
साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण : साइबर अपराधों से बचाव की सीख, घुंचापाली के छात्रों को पुलिस ने किया जागरूक
महासमुंद के घुंचापाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र और पुलिस विभाग के सहयोग से हुए इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराध की शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
नारायणपुर
कमीशनखोरी : वर्दी पर दाग, कमीशन मामले में पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार
नारायणपुर में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में पुलिस निरीक्षक सुरेशचंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है।
रायपुर
रायपुर में स्कूल बसों की जांच : 200 से ज्यादा बसों का फिटनेस टेस्ट, बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस की सख्त नजर
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 200 से अधिक स्कूल बसों की तकनीकी जांच की। अभियान के दौरान फिटनेस, ब्रेक, टायर, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
दुर्ग
खाकी पर सवाल : दुर्ग में पिता ने 7 साल की बेटी से की दरिंदगी, ASI चाचा पर मामला दबाने का आरोप
दुर्ग जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पिता ने अपनी 7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले को दबाने की कोशिश के आरोप में बच्ची के ASI चाचा पर भी सवाल उठ रहे हैं।