"पुलिस विभाग" के लिए 104 परिणाम मिले
रायपुर
ऑन द स्पॉट एक्शन : तिल्दा-नेवरा में बिफरे मंत्री और सांसद, किसान को परेशान करने पर पटवारी 1 घंटे में सस्पेंड
तिल्दा-नेवरा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक किसान की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के निर्देश दिए। किसान को अपनी जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रायपुर
आफत की आंधी : रायपुर में गिरे ओले, सड़कें ब्लॉक] अगले 3 दिन 50 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित कर दिया। राजधानी रायपुर में तेज तूफान के कारण होर्डिंग्स उड़ गए और केनाल रोड पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। देर रात तक प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को नियंत्रित किया। वहीं कोरबा, धमतरी और कोंडागांव में भी भारी बारिश और जलभराव की स्थिति बनी रही।
नारायणपुर
पुलिस की नई पहल : वर्दी से आगे बढ़कर विश्वास की ओर माड़ मैत्री चौपाल ने जीता ग्रामीणों का दिल
नारायणपुर जिले के ग्राम कदेर में आयोजित माड़ मैत्री चौपाल के जरिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने की पहल की गई। एएसपी अक्षय साबद्रा और थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कानून और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी तथा गांव के युवाओं को “माड़ मित्र” बनाकर जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच भी खेला गया और युवाओं को खेल सामग्री वितरित की गई।
समीक्षा बैठक : मनरेगा की लंबित मजदूरी जारी, श्रमिकों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश
दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने दुर्ग को मॉडल जिला बनाने के लिए बेहतर तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल व्यवस्था, नाला सफाई, पीएम आवास निर्माण, मनरेगा मजदूरी भुगतान, “लखपति दीदी” योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और किसानों को खाद-बीज वितरण जैसे विषयों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ आमजनों तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
रायगढ़
ऑडियो क्लिप ने खोली पोल : दुष्कर्म केस का डर दिखाकर वसूली करने वाला भाजपा का पूर्व पार्षद गिरफ्तार
रायगढ़ के घरघोड़ा क्षेत्र में एक पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी पर युवक साहिल यादव को झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर ₹40-50 हजार की अवैध वसूली मांगने का आरोप लगा। मामला प्रेम संबंध विवाद के बाद शुरू हुआ था, लेकिन थाने में समझौता हो जाने के बावजूद आरोपी ने “मामला खत्म कराने” के नाम पर पैसे मांगे। साहिल ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रायगढ़ SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस का नाम लेकर वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
नौकरी का झांसा : कांकेर की बेटियों के बंधक बनाए जाने का आरोप, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कई युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर कथित रूप से बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग की है। मामला तब उजागर हुआ जब एक युवती ने गुप्त मोबाइल संदेश भेजकर मदद मांगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और संदेशों के बाद मानव तस्करी की आशंका गहरा गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि केवल कांकेर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की भी कई युवतियां झारखंड में फंसी हो सकती हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी है।
सही दवा, शुद्ध आहार : ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण अभियान, स्कूलों के 100 गज दायरे में जांच
छत्तीसगढ़ शासन के “सही दवा, शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत महासमुंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ का गठन कर लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। कोटपा एक्ट 2003 के तहत बागबाहरा और महासमुंद ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्कूलों के 100 गज के दायरे में दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियम उल्लंघन पर 30 चालान काटे गए तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त रोक, नाबालिगों को बिक्री न करने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से बचाव के निर्देश दिए गए।
खेल
IPL का रोमांच : सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इन चीजों को साथ रखने पर रहेगी पाबंदी
रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में Indian Premier League 2026 के मैचों (RCB vs MI और RCB vs KKR) की मेजबानी की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई है और स्टेडियम को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। दर्शकों के लिए कई चीजें जैसे शराब, खाना, बड़े बैग, हथियार, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और शोर करने वाले यंत्र प्रतिबंधित किए गए हैं। केवल वैध टिकट और पहचान पत्र वाले दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने लोगों से समय से पहले पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि मैच शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से हो सके।
दुर्ग संभाग
चक्रव्यूह में सटोरिए : पुलिस की सतर्कता के चलते ONLINE सट्टा का कारोबार चला रहे दो आरोपियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टा मामले में लंबे समय से फरार दो मुख्य आरोपी—नीतिश गुप्ता और अमित शर्मा—ने पुलिस के दबाव और तकनीकी निगरानी के कारण आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लगातार छापेमारी और डिजिटल ट्रैकिंग की थी। पूछताछ में सट्टा नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
आईपीएल मैचों की तैयारियां : 10 और 13 मई को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे बड़े मुकाबले
नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई 2026 को होने वाले आईपीएल मैचों की तैयारियों को लेकर राज्य प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था शुरू कर दी है। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा, यातायात, बिजली, पानी और आपातकालीन सेवाओं की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान, CCTV निगरानी और संयुक्त सुरक्षा टीम तैनात की जा रही है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए अलग इमरजेंसी रूट तय किए गए हैं।
छत्तीसगढ़
तंबाकू पर सख्ती : तेंदुकोना में कोटपा एक्ट के तहत 14 चालान
तेंदुकोना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए 14 चालान काटे। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।
छत्तीसगढ़
‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान तेज : मेडिकल स्टोर्स से ढाबों तक सघन जांच, दूषित खाद्य सामग्री नष्ट
महासमुंद जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर्स, ढाबों, रेस्टोरेंट और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों का निरीक्षण किया गया।