Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा रिश्वत कांड : 40 हजार लेते हेड कॉन्स्टेबल निलंबित…
रिश्वत कांड में हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
रिश्वत कांड में हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
जांजगीर-चांपा

रिश्वत कांड : 40 हजार लेते हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश कुमार त्रिपाठी पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार पहले 30 हजार और बाद में 10 हजार रुपये लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jun 2026, 05:40 PM
जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि को धक्का देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश कुमार त्रिपाठी पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले के उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

आरोप है कि प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने विकास देवांगन नामक व्यक्ति से जमीन पर कब्जा दिलाने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, पहले 30 हजार रुपये और बाद में शेष 10 हजार रुपये भी आरोपी को दे दिए गए। इसके बावजूद जमीन पर कब्जा दिलाने का कोई काम नहीं किया गया।

काम न होने पर विवाद और वायरल वीडियो

जब पीड़ित विकास देवांगन ने अपना काम न होने पर पैसे वापस मांगे, तो प्रधान आरक्षक ने रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया। इस दौरान बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें आरोपी यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह पैसे वापस नहीं करेगा और चाहे तो एसपी से शिकायत कर दी जाए। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में सख्ती के संकेत मिले हैं।

जांच की जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई

पूरे मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी अकलतरा डीएसपी प्रदीप सोरी को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें