"विधानसभा क्षेत्र" के लिए 97 परिणाम मिले
बेमेतरा
अनोखा आवेदन : सड़क की जगह हेलीकॉप्टर मांगकर खींचा प्रशासन का ध्यान
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के गाड़ाडीह गांव में सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक युवक ने खराब सड़क से परेशान होकर प्रशासन से हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज उपलब्ध कराने की मांग कर दी। युवक का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है और बारिश के दिनों में मार्ग पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है।
रायपुर
सामूहिक विवाह : बेमेतरा में 21 जोड़ों के साथ विधायक दीपेश साहू भी रचाएंगे शादी
बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 21 जोड़ों का विवाह एक ही मंच पर संपन्न होगा। विधायक की बारात बैलगाड़ी से निकलेगी, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। दीपेश साहू ने योजना की राशि मेधावी छात्राओं की पढ़ाई में खर्च करने की बात कही है।
रायपुर संभाग
मानवता की मिसाल : विधायक रोहित साहू ने मासूम युवराज को दिलाया बेहतर इलाज
गरियाबंद जिले के बेहराडीह गांव निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के तीन वर्षीय मासूम युवराज नेताम जन्मजात गंभीर बीमारी एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन से पीड़ित है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पिछले तीन वर्षों से इलाज के लिए भटक रहा था। मामला सामने आने पर राजिम विधायक रोहित साहू ने तत्काल पहल करते हुए बच्चे को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोरबा
बिजली संकट : बरपाली में बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता त्रस्त
बरपाली फीडर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। इरीगेशन कॉलोनी में केबल बदलने के बाद बिजली व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
महासमुंद
खल्लारी विधायक ने लोक निर्माण विभाग के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने ग्राम तेलीबांधा निवासी प्रकाश साहू को लोक निर्माण विभाग, विकासखंड बागबाहरा के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जारी कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव
बंगाल पुनर्मतदान : फाल्टा में सुरक्षाबलों और ग्रामीणों के बीच भारी तनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान पूरा हो चुका है। धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर पुनर्मतदान कराया, जिसमें दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में कुछ समय तनाव की स्थिति भी बनी, जिसे सुरक्षा बलों ने नियंत्रित कर लिया। मुख्य मुकाबला TMC और भाजपा के बीच है। अब सभी की नजर 4 मई को होने वाली मतगणना पर है, जो राज्य की अगली सरकार तय करेगी।
चुनाव
पुनर्मतदान : दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर फिर से वोटिंग, सुरक्षा के कड़े पहरे में मतदाता
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद दक्षिण 24 परगना जिले के 15 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने कथित अनियमितताओं और शिकायतों के आधार पर यह फैसला लिया है, जिसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 58(2) के तहत लागू किया गया। पुनर्मतदान दो विधानसभा क्षेत्रों—मगरहाट पश्चिम (11 बूथ) और डायमंड हार्बर (4 बूथ)—में हो रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय बल तैनात हैं और मतदान शांतिपूर्ण बताया जा रहा है।
चुनाव
पश्चिम बंगाल रण : दूसरे चरण में भारी मतदान के बीच हिंसा का तांडव, कई जिलों में झड़प
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भारी मतदान दर्ज किया गया, सुबह 11 बजे तक लगभग 40% वोटिंग हुई। हालांकि कई जगहों पर हिंसा, झड़पों और गड़बड़ी के आरोप सामने आए। डायमंड हार्बर, हुगली, दक्षिण 24 परगना, नादिया और हावड़ा जैसे क्षेत्रों में EVM से छेड़छाड़, फर्जी मतदान एजेंट, मारपीट और उम्मीदवारों पर हमले जैसे आरोप लगे। कुछ जगहों पर हंगामे के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई भी की।
छत्तीसगढ़
शादी के कार्ड बांट रहे कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी गिरफ्तार, प्रेमिका ने लगाया 10 साल तक शोषण का आरोप
कवर्धा (छत्तीसगढ़) में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों 10 साल से रिश्ते में थे और शादी के वादे पर शारीरिक संबंध बनाए गए, लेकिन बाद में आरोपी ने कहीं और शादी तय कर ली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ और गिरफ्तारी की गई। आरोपी की 7 मई को शादी होने वाली थी।
रायपुर
भीषण गर्मी में भी लहलहा रही रबी धान, कोल्हान नाला किनारे किसानों की मेहनत लाई रंग
आरंग के धमनी और कोटनी गांव में 150 एकड़ से ज्यादा में रबी धान की फसल लहलहा रही है। बोरवेल से सिंचाई कर किसानों ने भीषण गर्मी में भी फसल बचाई, 15 मई से पहले कटाई की संभावना।
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
आरंग में एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
संसद
महिला आरक्षण कानून लागू: 33% सीटों पर महिलाओं का अधिकार, असर 2029 से
महिला आरक्षण अधिनियम-2023 के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की जाएंगी। हालांकि कानून लागू हो चुका है, लेकिन इसका वास्तविक प्रभाव जनगणना और परिसीमन के बाद, संभवतः 2029 के चुनाव से दिखाई देगा। यह कदम राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है।