ताज़ा खबरें
10732 समाचार
अन्य
द्रविड़ पॉलिटिक्स 2.0: साउथ कनेक्शन का नया अध्याय या राष्ट्रीय राजनीति की नई धुरी
तमिलनाडु में थलपति विजय की राजनीतिक एंट्री केवल क्षेत्रीय घटना नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में साउथ कनेक्शन के नए उभार का संकेत है। उनकी द्रविड़ पॉलिटिक्स 2.0 पारंपरिक द्रविड़ विचारधारा जिसकी जड़ें ईवी रामासामी पेरियार के सामाजिक न्याय आंदोलन में हैं, उनको आधुनिक और संतुलित रूप में प्रस्तुत करती है।
छत्तीसगढ़
बिलासपुर अपार्टमेंट फायर : फ्लैट में देर रात भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, लोगों में मचा हड़कंप
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मंगला भाटिया रेसीडेंसी अपार्टमेंट के चौथे माले के एक फ्लैट में देर रात करीब 1.30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के समय फ्लैट मालिक यश रेलवानी अपनी मां और बहन को लेकर अस्पताल गए हुए थे, जिससे घर खाली था। पड़ोसी की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
ग्लैमर
नई फिल्म : राका से फिर इतिहास रचने की तैयारी में अल्लू अर्जुन
डार्क लुक और कैरेक्टर-ड्रिवन टाइटल ने बढ़ाई हलचल, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टाइटल, अल्लू अर्जुन का बाल्ड और डार्क लुक फैंस को आकर्षित कर रहा है। पुष्पा जैसी कैरेक्टर आधारित सफलता दोहराने की रणनीति साफ दिख रही है।
देश
जेल टूरिज्म : यहां वैध टिकट खरीदेंगे तो बन जाएंगे कैदी, बैरक में बितानी होगी पूरी रात
जी हां! एक दिन के लिए कैदी बनना है, तो भारत में मिल रहा है यह अनोखा अनुभव, भारत में जेल टूरिज्म का अनोखा ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जहां आम लोग पैसे देकर एक दिन के लिए कैदी जैसा जीवन जी सकते हैं। उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल इसका प्रमुख उदाहरण है, जहां लोगों को जेल की वर्दी, खाना और दिनचर्या का असली अनुभव कराया जाता है।
बालोद
रिसॉर्ट ड्रामा : भाजपा नेता और शिक्षिका पत्नी के बीच विवाद सड़क पर आया, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को एक रिसॉर्ट में संदिग्ध स्थिति में पकड़ने का दावा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पति का आरोप है कि पत्नी का व्यवहार पिछले कुछ समय से बदल गया था और उस पर घरेलू हिंसा व बच्चों के साथ क्रूरता जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं पत्नी ने इन आरोपों को नकारते हुए पति पर नशे की लत, आर्थिक अनदेखी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
दुर्ग
सट्टा सिंडिकेट पर प्रहार : पाटन में साइलेंट 777 ऐप के जरिए दांव लगा रहे 4 सटोरिए गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने Indian Premier League मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे चार आरोपियों को पाटन क्षेत्र से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ‘Silent 777’ ऐप की आईडी 15-15 हजार रुपये में लेकर पिछले 15 दिनों से सट्टेबाजी चला रहे थे। पुलिस ने लेन-देन के दौरान दबिश देकर उन्हें पकड़ा और उनके पास से स्मार्टफोन व नकदी जब्त की। मुख्य सरगना कुलदीप बागड़े फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
रायपुर
खूनी खेल : पत्नी से अनबन के बाद बाउंसर ने ससुराल में बरसाईं गोलियां, एक साली की मौत, दूसरी गंभीर
मोवा बाजार में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने ससुराल में फायरिंग कर दी। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच जारी है।
रायपुर
दिनदहाड़े वारदात : खरोरा में सराफा कर्मचारी पर तलवार से हमला, 1 करोड़ के जेवरात की लूट
रायपुर के खरोरा क्षेत्र में बाइक सवार 2–3 नकाबपोश बदमाशों ने सराफा दुकान के मैनेजर पर तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए। मैनेजर गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मामले को सुनियोजित लूट मानकर जांच कर रही है।
महासमुंद
पुलिस का एक्शन : 8 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 8 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान महुआ और देशी शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई, कई वाहनों को सीज किया गया और अनेक आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।
महासमुंद
गांव में आक्रोश: मुनगासेर में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़फोड़, कपड़ों में लगाई आग
मुनगासेर गांव में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़-फोड़ और चुनरी जलाने की घटना सामने आई, साथ ही पेट्रोल पंप पर खड़ी कार के कांच भी तोड़े गए। सीसीटीवी के आधार पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पहचान हुई है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है, जबकि पुलिस में शिकायत दर्ज कर समझौते और इलाज की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़
बदला मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, अंधड़ के साथ राहत की बौछार
छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक बदल गया है। रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल रही है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी और अंधड़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
चुनाव
सियासत : सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन जो नहीं कर पाए, वो सुपरपॉलिटिक्स विजय ने कैसे कर दिखाया
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 का चुनाव एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बनकर उभरा है। विजय ने अपनी पार्टी को सबसे बड़े दल के रूप में खड़ा करने के साथ यह भी साबित किया कि सही रणनीति, टाइमिंग और जमीनी पकड़ से सुपरस्टार सच में सुपर पॉलिटिक्स कर सकता है। विजय की पार्टी जहां सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई, वहां रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गजों की राजनीतिक यात्रा अधूरी रह गई। आखिर थलापति विजय ने ऐसा क्या अलग किया, पढ़िए यहां-