"प्रदर्शन" के लिए 1212 परिणाम मिले
खेल
फ्रेंच ओपन : मुख्य टूर्नामेंट में एंट्री की जंग, आज क्वालिफायर का निर्णायक मैच
फ्रेंच ओपन 2026 के क्वालिफायर मुकाबले अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं, जहां खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए निर्णायक मुकाबले खेल रहे हैं। पेरिस के क्ले कोर्ट पर जारी इन मैचों में खिलाड़ियों को लगातार तीन नॉकआउट मुकाबले जीतने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आज कई खिलाड़ियों के ग्रैंड स्लैम सपनों का फैसला होगा।
खेल
डबल झटका : मुंबई की हार के बाद कप्तान हार्दिक पर गिरा बीसीसीआई का गाज, लगा भारी जुर्माना!
ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मैच में वापसी की, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने बल्लेबाजी में 27 गेंदों पर 26 रन बनाए और गेंदबाजी में बिना कोई विकेट लिए 2 ओवर में 13 रन दिए।
सुकमा
सफलता : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र बना राष्ट्रीय मानक का प्रतीक, समर्पण की नई मिसाल
सुकमा जिले के मिनपा स्वास्थ्य केंद्र ने कठिन भौगोलिक और संसाधन संबंधी चुनौतियों के बावजूद स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता हासिल की है। 2022 में सीमित संसाधनों और अस्थायी व्यवस्थाओं से शुरुआत करने वाला यह केंद्र अब राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक (हृक्त्रस्) मूल्यांकन में मान्यता प्राप्त कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम, मितानिन, एएनएम, सीएचओ और जिला प्रशासन के सहयोग से नियमित हेल्थ कैंप और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच विश्वास और स्वास्थ्य संस्कृति को मजबूत किया।15 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक दल द्वारा किए गए निरीक्षण में मिनपा स्वास्थ्य केंद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
पंचायतों में ताला : फंड और विकास कार्यों की मांग पर उबाल, अंतागढ़ में सरपंचों ने खोला मोर्चा
अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पंचायतों में फंड की कमी, विकास कार्यों की मंजूरी नहीं मिलने और महीनों से मानदेय लंबित रहने के विरोध में सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सरपंच संघ 18 मई से अंतागढ़ के गोल्डन चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। सरपंचों का आरोप है कि पिछले एक साल से पंचायतों में कोई नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुआ, जिससे गांवों में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के काम ठप पड़े हैं।
कारोबार
NCR में चक्का जाम : आज से 3 दिनों की महाहड़ताल पर ऑटो, टैक्सी और गिग वर्कर्स
NCR में 21 से 23 मई तक ऑटो, टैक्सी, कैब रैपिडो और कुछ ट्रक चालकों की 3 दिन की हड़ताल का दावा किया गया है। ड्राइवरों की मुख्य मांगें हैं, किराए में बढ़ोतरी, ईंधन की बढ़ती कीमतों के हिसाब से आय सुधार।
छत्तीसगढ़
खाद-डीजल संकट पर भड़के किसान, आरंग में मंत्री कार्यालय का घेराव
खेती के सीजन में खाद और डीजल की किल्लत से नाराज आरंग क्षेत्र के किसानों ने मंत्री कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएपी, यूरिया, पोटाश और डीजल की तत्काल उपलब्धता की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर रायपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विदेश
युद्ध तैयारी : परमाणु सैन्य अभ्यास शुरू, नाटो देशों में बढ़ी दहशत
रसिया और बेलारूस ने यूक्रेन युद्ध के बीच तीन दिवसीय संयुक्त परमाणु सैन्य अभ्यास शुरू किया है, जिसमें 65 हजार सैनिक, मिसाइल सिस्टम, फाइटर जेट, युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल हैं। रूस ने इस्कंदर-एम मिसाइल सिस्टम में परमाणु हथियार लोड करने का वीडियो भी जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह अभ्यास यूक्रेन और NATO देशों को रणनीतिक संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है। बढ़ते ड्रोन हमलों और वैश्विक तनाव के बीच इस अभ्यास ने यूरोप और पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ा दी है।
रायपुर संभाग
बड़ी कार्रवाई : कानून हाथ में लेना पड़ा भारी, थाने के सामने मारपीट करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
आरंग थाना क्षेत्र में सतनामी समाज के सदस्य बलराम कुर्रे के साथ कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मामले में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आश्वासन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोल्डी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
खेल
चेपॉक में दहाड़ : मैच जिताने के बाद ईशान किशन ने CSK फैंस को किया गो होम का इशारा, वीडियो वायरल
Sunrisers Hyderabad ने चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेले गए मुकाबले में Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मैच के बाद Ishan Kishan का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह CSK के ‘Whistle Podu’ स्टेप की नकल करते और फैंस की ओर ‘गो होम’ का इशारा करते दिखे। इस पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। मुकाबले में ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेलकर SRH की जीत में अहम भूमिका निभाई।
रायपुर
रायपुर में राहत : 3 दिन बाद फिर गूंजी कचरा गाड़ी की घंटी, विवाद के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी, नेता प्रतिपक्ष ने खुद चलाई गाड़ी
छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में पिछले तीन दिनों से ठप पड़ी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था आखिरकार बहाल हो गई। रामकी ग्रुप के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी की, हालांकि सुबह काम शुरू होने से पहले कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तय राशि से कम वेतन दिया जा रहा है, जबकि कंपनी ने नगर निगम पर ₹78 करोड़ का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है।
कोरबा
काल बन गई मशीन : कोरबा की ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मां की मौत से अनाथ हुआ मासूम, विधायक-ग्रामीणों के हंगामे के बाद मिला मुआवजा
कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक राखड़ ईंट फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला मजदूर बिछनी बाई की दर्दनाक मौत हो गई। महिला लंबे समय बाद काम पर लौटी थी और चालू मशीन की सफाई के दौरान हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : संगीत और कला के ख्यातनाम हस्तियों के साथ महासमुंद में पहली बार गाएगा छत्तीसगढ़
प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। 03 जून को ओपनिंग राउंड, 04 जून को सेमीफाइनल और 05 जून को ग्रैंड फिनाले होगा। विभिन्न चरणों में प्रदेश के अनुभवी कलाकार निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।