"प्रदर्शन" के लिए 1188 परिणाम मिले
महासमुंद
मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन : नियमितीकरण सहित कई मांगों पर शुरू की हड़ताल
बसना जनपद के मनरेगा कर्मचारियों ने नियमितीकरण, एचआर पॉलिसी लागू करने, सामाजिक सुरक्षा और ग्राम रोजगार सहायकों को संविदा कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर 2 जुलाई से तीन दिवसीय चरणबद्ध हड़ताल शुरू कर दी है। मांगें पूरी नहीं होने पर 4 जुलाई को रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना और विशाल रैली आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए मौका : संस्कृति विभाग ने मांगे आवेदन, वार्षिक आयोजनों में मिलेगा प्रदर्शन का मंच; 15 जुलाई अंतिम तिथि
छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकारों और सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर राज्य स्तरीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
नारायणपुर
किसानों का प्रदर्शन : ट्रैक्टर रैली निकाल सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज
नारायणपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं और बढ़ती महंगाई के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ बाजार स्थल बखरूपारा में एकत्र हुए, जहां सभा आयोजित कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
महासमुंद
महासमुंद में रोजगार को लेकर बवाल, पिकाडली कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन
महासमुंद के अछोली स्थित पिकाडली कंपनी के बाहर स्थानीय मजदूर रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कंपनी स्थानीय युवाओं की बजाय बाहरी राज्यों के श्रमिकों को काम दे रही है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़
मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल : नियमितीकरण समेत तीन मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम, 2 से 4 जुलाई तक जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण, सामाजिक सुरक्षा और वेतनमान की मांग को लेकर 1 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। सरकार से 1 जुलाई तक सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर 2 से 4 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
महासमुंद
हादसा : शिवालिक स्टील प्लांट में कर्मचारी की मौत पर हंगामा, गेट पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
महासमुंद के बेलसोंडा स्थित शिवालिक स्टील प्लांट में कर्मचारी रमेश कुमार जांगड़े की मौत के बाद परिजनों ने शव गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और लंबे समय तक काम कराने के आरोप लगाए। कंपनी ने मृतक की पत्नी को आजीवन वेतन और बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने का लिखित आश्वासन दिया
फुटबॉल
फीफा विश्व कप : मेसी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, गोलों और रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
फीफा विश्व कप 2026 में लियोनेल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से जीत दिलाई। इस मुकाबले के दौरान उन्होंने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल, सबसे ज्यादा जीत, सबसे ज्यादा मैच और सबसे ज्यादा मिनट खेलने सहित कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर डटे छात्र : नीट पेपर लीक के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा (NEET Exam) पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले छात्र और युवा सोमवार को तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनकारी देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
राज्य सरकार
योजनाओं की झलक : प्रदर्शनी से जनता को मिल रही केंद्र एवं राज्य की योजनाओं की जानकारी
लोहिया चौक में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगाई गई इस प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
राज्य सरकार
मोदी के 12 वर्ष : महासमुंद में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र
महासमुंद के लोहिया चौक में जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
राज्य सरकार
12 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लोहिया चौक में प्रदर्शनी, योजनाओं की झलक दिखेगी
शहर के लोहिया चौक में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगाई गई है। इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत संकल्प आदि की जानकारी फोटो एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।
दुर्ग
प्रदर्शन : परिवहन विभाग की व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रहार, RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ई-चालान में कथित गड़बड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में देरी, वाहन नामांतरण की लंबी प्रक्रिया और बढ़ी हुई फीस के विरोध में RTO कार्यालय का घेराव किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बकरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने 10 दिनों में समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।