Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर
W 𝕏 f
होम › कोरबा › कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य …
एकलव्य विद्यालय के छात्रों का चक्काजाम
एकलव्य विद्यालय के छात्रों का चक्काजाम
कोरबा Featured

कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े

छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के करीब 420 विद्यार्थियों ने खराब भोजन, अशुद्ध पेयजल, गंदगी और छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर कोरबा-कटघोरा मार्ग पर चक्काजाम किया। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद विद्यार्थी सड़क से हटे।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 11:47 AM · अपडेट: 15 Nov 2026, 10:28 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मूलभूत सुविधाओं की बदहाली और अधिकारियों की अनदेखी से तंग आकर छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे सैकड़ों विद्यार्थियों ने कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। बीते एक महीने के भीतर यह तीसरा मौका है जब इन बच्चों को अपनी वाजिब मांगों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा। छात्रावास में रहने वाले कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लगभग 420 विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से घटिया खाना, पीने के अशुद्ध पानी और गंदगी के बीच रहने को मजबूर किया जा रहा है। 

कलेक्टर से बात करने की मांग

बच्चों का कहना था कि वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन हर बार बात हवा में उड़ा दी जाती है। इसी नाराजगी के चलते इस बार बच्चों ने साफ कह दिया कि विद्यालय समिति के अध्यक्ष यानी कलेक्टर स्वयं मौके पर आएं और उनकी तकलीफें सुनें, वे किसी अन्य अधिकारी की बात नहीं मानेंगे।

बदहाली की दास्तान: बच्चों की ज़बानी

  • थाली में बेस्वाद और घटिया भोजन: छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में मिलने वाले खाने का मेस स्टैंडर्ड बहुत खराब है। शिकायत करने पर भी कोई सुधार नहीं होता।

  • पेयजल संकट और गंदगी: परिसर और कमरों में नियमित सफाई नहीं होती। पीने के लिए साफ पानी तक मय्यसर नहीं है।

  • अधीक्षक का अड़ियल रवैया: बच्चों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब भी वे अपनी समस्याएं लेकर छात्रावास अधीक्षक के पास जाते हैं, तो समाधान करने के बजाय उनके साथ बदसलूकी की जाती है।

4 घंटे ठप रहा यातायात, यात्री परेशान 

सड़क के बीचों-बीच बच्चों के बैठने से कोरबा-कटघोरा मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सुबह के वक्त हुए इस प्रदर्शन के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों, मरीजों, स्कूली बच्चों और बस यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर डटी रही, लेकिन बच्चे अपनी मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। 

लिखित आश्वासन के बाद शांत हुए छात्र

सुबह 11 बजे एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझाना शुरू किया। एसडीएम द्वारा 1 सप्ताह के भीतर प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ही छात्र शांत हुए और सड़क से हटे। इसके बाद कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। गौरतलब है कि इससे पहले भी बच्चे कटघोरा विधायक की गाड़ी के सामने बैठकर अपनी बात रख चुके हैं। 

ठोस कदम नहीं उठाने से सड़क पर आए बच्चे 

बीते 2 अगस्त को भी चक्काजाम किया गया था, जिसके बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) श्रीकांत कसेर ने मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट बनने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसने बच्चों को तीसरी बार सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें