"बसना" के लिए 193 परिणाम मिले
महासमुंद
जन्मदिन को बनाया यादगार : बच्चों के साथ खुशियां बांटकर पेश की मिसाल, दिया संस्कारों का संदेश
बसना के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में शिक्षिका रेखा पाण्डेय ने अपने जन्मदिन पर विद्यार्थियों के लिए न्योता भोजन का आयोजन किया। बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।
महासमुंद
बादलों की मेहरबानी : महासमुंद में अच्छी बारिश, खेती को मिला सहारा
महासमुंद जिले में मानसून के दौरान अब तक 471.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सबसे अधिक बारिश पिथौरा तहसील में 606.6 मिलीमीटर हुई, जबकि 23 जुलाई को 18.6 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
महासमुंद
धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में बिजली मीटर जांच करने पहुंची विभागीय टीम के साथ अभद्रता और हमला करने का मामला सामने आया है। धुपेनडीह गांव में एक युवक ने कनिष्ठ यंत्री को फावड़े से हमला करने की धमकी दी और सरकारी बिजली मीटर तोड़ दिया। शिकायत और वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
शपथ ग्रहण समारोह : समाज सेवा और एकता का संकल्प लेकर फुलझर राज नाई समाज की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बसना के समीप ग्राम सिरको में फुलझर राज नाई समाज का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समाज की आराध्य देवी श्री समलेश्वरी पाटमेश्वरी माता की पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने की शपथ ली। संजय पसायत ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव सहित अन्य अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन मजबूती और सामाजिक उत्थान पर जोर दिया।
राज्य सरकार
अहम दायित्व : सोनिया सुमित अग्रवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद की जिला उपाध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बसना की सक्रिय कार्यकर्ता सोनिया सुमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की सहमति और भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू की अनुशंसा पर की।
राज्य सरकार
तकनीकी व्यवस्था पर सवाल : मनरेगा टीए को आरईएस की 57 पंचायतें, उप अभियंता खाली हाथ
बसना जनपद पंचायत में तकनीकी जिम्मेदारियों के आबंटन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जारी आदेश के अनुसार मनरेगा तकनीकी सहायक संदीप कुमार को मनरेगा में कोई पंचायत नहीं मिली, लेकिन आरईएस विभाग की 57 ग्राम पंचायतों का तकनीकी प्रभार सौंप दिया गया। वहीं आरईएस उप अभियंता विष्णु नारायण नाथ सिंह राठौर को किसी भी पंचायत की जिम्मेदारी नहीं दी गई।
महासमुंद
सावधानी ही सुरक्षा : अरेकेल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम, छात्रों को सर्पदंश से बचाव की मिली जानकारी
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव ने विद्यार्थियों को सर्पदंश की स्थिति में सावधानी, प्राथमिक उपचार और समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने के उपाय बताए। साथ ही बिच्छू, मधुमक्खी और अन्य विषैले जीवों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
वितरण शिविर : महासमुंद जिले में दिव्यांगों को मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरणों का लाभ
महासमुंद जिले में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 23 और 24 जुलाई 2026 को वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। एलिम्को और एआईसी की सीएसआर योजना के तहत आयोजित इन शिविरों में मूल्यांकन शिविर में चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
महासमुंद
पुलिस का प्रहार : बोलेरो में छिपाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार
बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50.200 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, बोलेरो और मोबाइल सहित 28 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 8 को भेजा जेल
बसना पुलिस ने ग्राम पठियापाली में तालाब की मेड़ पर चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹8,050 नकद, ताश और चार बाइक समेत ₹88,050 का सामान जब्त किया।
महासमुंद
दबोचा मास्टरमाइंड : फेरीवाले बन कर रहे थे करोड़ों के गांजा की तस्करी
बसना पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ होकर होने वाली गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। 215 किलो गांजा मामले में गिरोह के मुख्य सरगना अशोक सिंह को सतना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 1.11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
महासमुंद
1000 गांवों की आवाज : बागबाहरा को रायपुर रेल मंडल में शामिल करने की मांग
बागबाहरा क्षेत्र के करीब 1000 गांवों और सात तहसीलों के लोगों ने रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों ने बागबाहरा स्टेशन को संबलपुर मंडल से हटाकर रायपुर रेल मंडल में शामिल करने और प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग रेल मंत्री से की है।