"कार्रवाई" के लिए 3567 परिणाम मिले
महासमुंद
Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling Case: महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 163 किलो से ज्यादा गांजा जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल वाहन, मोबाइल और अन्य सामान समेत करीब 1.10 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सप्लाई किया जा रहा था।
सूरजपुर
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार
Surajpur Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक करीब एक साल से छात्रा का शोषण कर रहा था।
राष्ट्रीय
Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Safidon News: एक महिला ने पानीपत निवासी युवक पर भरोसे का गलत फायदा उठाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अमेरिका में फंसे पति की मदद कराने के बहाने आरोपी उसके संपर्क में आया और बाद में उसे धमकाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की बड़ी पहल, 2026 में 250 से अधिक सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू
Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की टीम ने वर्ष 2026 में वन्यजीव संरक्षण और जनसुरक्षा के तहत लगभग 250 सर्पों का सफल रेस्क्यू किया। कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसे विषैले सर्पों के साथ अन्य वन्यजीवों को भी सुरक्षित बचाकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। विभाग की त्वरित कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण से मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आई है और लोगों का विश्वास बढ़ा है।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver Market Update: रिकॉर्ड स्तर से नीचे आए भाव, जानिए कीमतों में कमी की वजह
Gold-Silver Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद दोनों कीमती धातुओं में दबाव नजर आया। बाजार में निवेशक ईरान-अमेरिका तनाव, मिडिल ईस्ट की स्थिति और वैश्विक महंगाई व ब्याज दरों के असर का आकलन कर रहे हैं।
बीजापुर
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद
Naxal Weapons Recovered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला जंगल में पुलिस और DRG की संयुक्त टीम ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया। मौके से AK-47, पिस्टल, रायफल और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए गए हैं।
राष्ट्रीय
IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश
IIT Bombay Sahil Wakode Case में संदिग्ध मौत के बाद चल रहा छात्र आंदोलन खत्म हो गया है। संस्थान प्रशासन ने छात्रों की 18 मांगों को स्वीकार करते हुए आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
राज्य सरकार
Lakhanpur Jan Darshan: मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Lakhanpur Jan Darshan: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित निज निवास में आयोजित जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंवाद और जनसेवा को मजबूत बनाना है।
राष्ट्रीय
Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल
Student Harassment Case: बिहार के जमुई जिले में कोचिंग से लौट रहे दो नाबालिग छात्रों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विदेश
Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल
Pakistan air attack: पाक-अफगान तनाव के बीच कुनार प्रांत में हवाई हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक रिहायशी मकान को नुकसान पहुंचा है। दोनों देशों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो रहा 41.5 लाख का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से 3 तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सांकरा पुलिस ने एनएच-53 पर कार्रवाई करते हुए 83.100 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
जगदलपुर (बस्तर)
Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, CCTV में कैद हुई घटना
Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक ठेले की झिल्ली ठीक करते समय खुले बिजली तार की चपेट में आ गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसके बाद बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है।