"कार्रवाई" के लिए 3567 परिणाम मिले
कोरबा
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस
Korba Double Suicide Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। लेमरू थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम अरतेरा में युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
रायपुर संभाग
Farmer Debate: किसान नेता पारसनाथ साहू ने सरकार को दी खुली बहस की चुनौती, MSP समेत 10 मुद्दों पर मांगा जवाब
Farmer Debate: नेता पारसनाथ साहू ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर छत्तीसगढ़ सरकार को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने MSP, धान खरीदी, खाद, बिजली, सिंचाई और गौठान सहित 10 प्रमुख विषयों पर सरकार से जवाब मांगा है।
राज्य सरकार
Food Safety Action: धमतरी में खाद्य विभाग की जांच, संदिग्ध पनीर जब्त कर जांच के लिए भेजा गया
Food Safety Action: धमतरी में अमानकीकृत डेयरी उत्पादों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से संदिग्ध पनीर के नमूने लिए गए, जबकि अस्वच्छता मिलने पर श्री सखी कैफे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
राष्ट्रीय
Singrauli News: नाला पार करते समय 11वीं की छात्रा बही, तलाश के बाद मिला शव
Singrauli News: बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सरई थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही कक्षा 11वीं की छात्रा प्रियंका प्रजापति उफनते नाले के तेज बहाव में बह गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रातभर तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद छात्रा का शव नाले से बरामद किया गया।
राष्ट्रीय
Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय
Hoshiarpur Crime News: 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण, यौन अपराध और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। करीब एक साल पुराने इस मामले में पुलिस जांच और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला। कोर्ट के फैसले के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
बस्तर संभाग
Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया
Accident: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बीती रात और आज सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौt हो गई। पहली घटना भानुप्रतापपुर से लगे भैंसाकन्हार के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 10 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
राष्ट्रीय
Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड
Satna student harassment case: कॉलेज छात्रा से जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट करवाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से छात्रा पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Job Fraud Case: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने का आरोप है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
CG Crime News: अंबिकापुर में एक शिक्षिका को व्यापारिक कंपनी में निवेश कर हर महीने मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकर्मी शिक्षिका और जिला स्काउट-गाइड अधिकारी समेत पांच लोगों ने मिलकर पीड़िता से 46 लाख रुपये का लोन करवाकर कंपनी में निवेश कराया। पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
Ganesh Utsav: चार गणेश पंडालों में चोरी, दान पेटी और पूजा सामग्री लेकर फरार हुए चोर
Ganesh Utsav 2026: जिले में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह सजे भव्य पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चारों ओर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंज रहे हैं, लेकिन इसी बीच शहर से आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं सामने आई हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। एक आक्रामक कुत्ते ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हमला कर 31 लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
महासमुंद
Mobile Tower Protest: महासमुंद के अयोध्या नगर में वार्डवासियों ने रुकवाया टावर निर्माण
Mobile Tower Protest: महासमुंद अयोध्या नगर में Airtel मोबाइल टावर के विरोध में उतरे वार्डवासी, निजी लाभ बनाम नागरिक हित की पूरी कहानी पढ़ें keertiman.com पर।