"जांच शुरू" के लिए 1201 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
दर्दनाक मौत : नाबालिग की बाइक-चप्पल मिलने के बाद सामने आया मामला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के टीपाखोल डैम में 17 वर्षीय सार्थक वैष्णव की डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार को घर से बाइक लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा। अगले दिन डैम किनारे उसकी बाइक और चप्पल मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें DDRF और गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
सड़क हादसा : उर्स से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 11 घायल
राजनांदगांव जिले में NH-930 पर एक मालवाहन गाड़ी के पलटने से 2 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार उर्स कार्यक्रम से लौट रहा था। शुरुआती जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आना दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। 4 घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।
छत्तीसगढ़
दुर्ग में सनसनी : पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, करहीडीह क्षेत्र में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के करहीडीह इलाके में सांस्कृतिक भवन के पास एक युवक नारायण निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह खून से लथपथ हालत में मिला, जिसमें सिर पर पत्थर से गंभीर वार के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस इसे योजनाबद्ध वारदात मानकर जांच कर रही है।
देश
लेडीज वॉशरूम में मिला पुरुष का शव, 2 दिन से था लापता… दरवाजा तोड़ते ही सामने आया खौफनाक मंजर
दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर लेडीज वॉशरूम से एक व्यक्ति का शव मिला। टॉयलेट अंदर से बंद था और बदबू आने के बाद मामला सामने आया। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
बीजापुर में प्रधानाध्यापक आत्महत्या मामला : ठेकेदार गिरफ्तार, स्कूल भवन भुगतान विवाद बना तनाव की वजह
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पालनार स्कूल के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने ठेकेदार देवाशीष मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्कूल भवन निर्माण कार्य के बकाया भुगतान को लेकर दबाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते शिक्षक ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी।
छत्तीसगढ़
मानवता शर्मसार : रास्ता पूछने वाली युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
कबीर नगर इलाके में रास्ता भटक चुकी एक युवती के साथ ऑटो चालक द्वारा सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता 23 अप्रैल से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी। 25 अप्रैल को मिलने के बाद उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय आरोपी पंकज पांडे को गिरफ्तार किया, जो लालमती अस्पताल के पास का निवासी है।
छत्तीसगढ़
ग्राम बड़ेडाभा का मामला : मीटिंग और महासभा के नाम पर लगातार पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
ग्राम बड़ेडाभा (बसना) में समाज में मिलाने के नाम पर लगातार पैसे मांगने और बहिष्कार करने का गंभीर आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता Manoj Patel ने आरोप लगाया कि समाज के कुछ पदाधिकारी लगातार मीटिंग और महासभा के नाम पर उनसे 6500 रुपये, 6000 रुपये और बाद में 9500 रुपये तक की मांग करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समाज में शामिल नहीं किया गया।
छत्तीसगढ़
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चपिया में 19 वर्षीय नवविवाहिता रामकुमारी विश्वकर्मा की शादी के महज एक माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर मिला। मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति पर प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई है।
मंदिर हसौद थाने के सामने बस पलटी, 12 यात्री घायल
रायपुर से महासमुंद जा रही एक यात्री बस मंदिर हसौद थाने के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और राहगीरों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बस हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
नक्सल इलाकों में विदेशी फंडिंग का जाल, अमेरिका से आए ₹6.5 करोड़ पर ED का बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अमेरिका से ₹6.5 करोड़ की विदेशी फंडिंग का खुलासा। ED जांच में धमतरी-बस्तर में संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए, विदेशी डेबिट कार्ड से निकाली गई नकदी के उपयोग की जांच जारी।
छत्तीसगढ़
तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में बिजली पोल से एल्यूमिनियम वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों—देव प्रसाद पारधी, मनमोहन नारंग, हेमलाल धृतलहरे और पंकज कुमार टंडन—को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से बिजली पोल को नुकसान पहुंचाकर वायर चोरी करता था और मौके से फरार हो जाता था। मामला ग्राम कोनारी से सामने आया, जहां किसानों के पंप कनेक्शन के लिए लगे पोल और वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर देव प्रसाद पारधी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज
केदारनाथ यात्रा के बीच धाम क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सोनप्रयाग पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।