"अरपा नदी" के लिए 6 परिणाम मिले
बिलासपुर
Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत
Illegal Sand Mining: बिलासपुर के घुटकू इलाके में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। लगातार खुदाई के कारण नदी का किनारा 12 से 15 फीट तक गहरा हो गया है, जिससे मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है और किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। स्थानीय लोगों ने करीब 10 वर्षों से खनन जारी रहने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। वहीं, प्रशासन का दावा है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है और कई मामलों में आरोपियों को सजा भी सुनाई गई है।
बिलासपुर
बारिश का कहर : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उफनते नाले को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई, जिसमें एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका है। वहीं बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में अरपा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
बिलासपुर
CG Road Project: 650 करोड़ से बदलेगी रतनपुर-लोरमी सड़क की तस्वीर, 2 लाख लोगों को फायदा
CG Road Project: रतनपुर-लोरमी सड़क को 650 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन बनाने की तैयारी है। 52 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण से 350 से अधिक गांवों की करीब 2 लाख आबादी को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
रायपुर
Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर
Chhattisgarh Road Projects: सड़क और पुल निर्माण से जुड़े 24 विकास कार्यों के लिए 672 करोड़ 22 लाख रुपए की निविदाओं को मंजूरी मिली है। इनमें नई सड़कें, पुल निर्माण, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, उन्नयन और विद्युतीकरण के कार्य शामिल हैं।
बिलासपुर
हादसा : बिलासपुर-उरगा रोड पर लापरवाही का खामियाजा, अधूरे पुल से गिरकर कार के उड़े परखच्चे
बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर ढेंका के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी, जिसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
हरियाली क्रांति : कोरबा से रायगढ़ तक मियावाकी वन अभियान, पर्यावरण संरक्षण को मिली नई ताकत
छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए मियावाकी तकनीक का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा शहरी, औद्योगिक और खनन प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। कोरबा के गेवरा डंप क्षेत्र सहित कई इलाकों में हजारों पौधे लगाकर बंजर जमीन को घने जंगल में बदला जा रहा है। यह तकनीक कम समय में आत्मनिर्भर वन तैयार करने, कार्बन अवशोषण बढ़ाने और प्रदूषण कम करने में प्रभावी साबित हो रही है।