"टीबी उन्मूलन" के लिए 5 परिणाम मिले
राज्य सरकार
TB Eradication: छत्तीसगढ़ में पहली बार 4 विकासखंड टीबी मुक्त घोषित
TB Eradication: अभियान को मजबूती देने के लिए खड़गवां से ‘जोश टीम’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत माय भारत के युवा स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जोड़ा जाएगा। राज्य में पहली बार खड़गवां, सोनहत, बतौली और घरघोड़ा विकासखंड को टीबी मुक्त घोषित किया गया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Health News: मोहला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों को मिली बड़ी सुविधा
Chhattisgarh Health News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 नागरिकों की जांच की गई, जिनमें 34 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड की सुविधा मिली। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड वितरण, टीबी मरीजों को पोषण आहार और बुजुर्गों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।
राज्य सरकार
TB Treatment: स्वास्थ्य विभाग की पहल से बदली जिंदगी, टीबी मुक्त होकर मिसाल बने विजय साहू
TB Treatment: महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 305 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। वार्ड क्रमांक-25 निवासी विजय साहू ने समय पर जांच, नियमित उपचार और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन से टीबी बीमारी को मात दी। नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने वाले विजय अब लोगों को भी समय पर जांच और इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : स्वास्थ्य संस्थानों में दवा और जांच सुविधा सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीबी उन्मूलन, कुष्ठ नियंत्रण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
समीक्षा : टीबी, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने राज्यभर में टीबी जांच शिविर लगाने, मरीजों की शीघ्र पहचान व उपचार, पोषण सहायता की समय पर उपलब्धता तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।