"पिता-पुत्र की मौत" के लिए 4 परिणाम मिले
बलौदाबाज़ार
CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर
CG News: बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। नेहरू चौक इलाके में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान की मौत हो गई, जबकि पत्नी वर्षा गंभीर रूप से झुलस गईं।
जांजगीर-चांपा
बोलेरो‑कार टक्कर: पिता-पुत्र की मौत, बहु और युवक घायल
बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में आज बोलेरो और कार की आमने‑सामने टक्कर हुई। इस हादसे में कार सवार रूपेश निर्मलकर और उनके पुत्र राहुल निर्मलकर की मौत हो गई। उनकी बहु और एक अन्य युवक घायल हुए हैं और उन्हें राजकेशर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो में सवार 9 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। कार सड़क से नीचे उतरकर पलटी थी। कार सवार परिवार अकलतरा के अमोरा गांव से लौट रहा था, जबकि बोलेरो कोरबा की ओर जा रही थी।
बेमेतरा
Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए दर्दनाक ट्रांसफार्मर हादसे में घायल तीनों लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा 20 सितंबर को खंडसरा चौकी क्षेत्र के हेमाबंद खार में हुआ था, जहां अचानक ट्रांसफार्मर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मां गंभीर घायल
पेंड्रा में तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।