"भारत-बांग्लादेश सीमा" के लिए 7 परिणाम मिले
रक्षा
सीमा सुरक्षा : BSF पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग कार्य तेज
भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती गांवों में वर्षों से घुसपैठ, तस्करी और फसल चोरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संवेदनशील इलाकों में फेंसिंग का काम तेज कर दिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूत बाड़ लगने के बाद न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि खेतों में तैयार फसलों को होने वाले नुकसान और चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। लोगों को उम्मीद है कि अब वे बिना किसी डर के खेती कर सकेंगे और रात में चैन की नींद सो पाएंगे।
राष्ट्रीय
बजट में बड़ा ऐलान : बंगाल में 1 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को 33% आरक्षण और मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य
पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने अपना पहला ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने विधानसभा में 4 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश करते हुए युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े एलान किए। सरकार जल्द ही 1 लाख से ज्यादा खाली सरकारी पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
रक्षा
हाई-वोल्टेज ड्रामा : BSF की पुशबैक कोशिश नाकाम, BGB ने बढ़ाई गश्त, छावनी में बदला चुआडांगा बॉर्डर
भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवासियों की पुशबैक कोशिश को लेकर नया विवाद सामने आया है। बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, BSF ने चुआडांगा के दर्शन-जयनगर बॉर्डर पर 100 से अधिक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने का प्रयास किया, जिसे BGB ने रोक दिया। इ
राष्ट्रीय
सीमा पर तनाव : आमने-सामने आए BSF और BGB, घुसपैठ के आरोपों पर छिड़ा दावा-प्रतिदावा का युद्ध
भारत और बांग्लादेश की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। BSF और BGB एक-दूसरे पर नागरिकों को अवैध रूप से सीमा पार धकेलने के आरोप लगा रहे हैं। BGB का दावा है कि ज़ीरो लाइन पर 70 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जबकि BSF ने कूचबिहार में 10 बांग्लादेशी नागरिकों की कथित घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने की बात कही है।
राष्ट्रीय
हटाओ और डिपोर्ट करो : भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसने के लिए MEA का बड़ा एक्शन
भारत में अवैध प्रवासियों के खिलाफ केंद्र और राज्य एजेंसियों ने बड़ा अभियान तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने 2,680 से अधिक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की सूची ढाका को भेजकर उनकी नागरिकता सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की है। इस कार्रवाई का सबसे अधिक असर पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों जैसे उत्तर 24 परगना, नदिया, मालदा और मुर्शिदाबाद में देखने को मिल रहा है, जहां सुरक्षा एजेंसियों की सघन जांच और छापेमारी से हलचल बढ़ गई है।
विदेश
भारत-बांग्लादेश : असम से बंगाल तक बॉर्डर पर तनाव, BSF और BGB आमने-सामने
भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले कई दिनों से तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और Border Guard Bangladesh (BGB) के बीच 17 दिनों में आठ बार झड़प और तनावपूर्ण घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अवैध घुसपैठ रोकने को लेकर भारतीय सुरक्षा बलों की सख्ती के बाद बांग्लादेशी सीमा क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है।
विदेश
बांग्लादेश का संदेश : सीमा विवाद पर अब नहीं झुकेगी ढाका सरकार, फेंसिंग मुद्दे पर बढ़ी सख्ती
बांग्लादेश की नई सरकार ने भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत की सीमा फेंसिंग योजना पर कहा कि अब ढाका सरकार पहले की Sheikh Hasina सरकार की तरह नरम रवैया नहीं अपनाएगी। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा BSF को फेंसिंग के लिए जमीन सौंपने की घोषणा के बाद बांग्लादेश ने भी सीमा सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। बयानबाजी के बीच दोनों देशों के रिश्तों में सीमा सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।