"राजनीतिक खबर" के लिए 4 परिणाम मिले
अन्य
Election Commission: पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से सांसद राघव चड्ढा का नाम कटा, ASDD श्रेणी में डाला गया
Election Commission: पंजाब में चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए जाने का मामला सामने आया है। सूची में उनके नाम के सामने ‘Permanently Shifted’ दर्ज है और उन्हें ASDD श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है। राघव चड्ढा 12 सितंबर तक दावा-आपत्ति दाखिल कर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।
कांग्रेस
कांग्रेस को झटका : 14 घंटे 26 मिनट चली बहस, साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव फेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस द्वारा साय सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। प्रस्ताव पर 14 घंटे 26 मिनट तक चली मैराथन बहस के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा भी हुआ। चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
विदेश
ट्रंप के दावे बनाम तेहरान की दोटूक : अमेरिका-ईरान में गुप्त महावार्ता की इनसाइड स्टोरी, क्या टल गया युद्ध या शुरू होने वाली है नई जंग?
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के सख्त बयानों के बीच ईरान ने खुलासा किया है कि दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में गुप्त बैकचैनल बातचीत चल रही है। ईरान ने साफ कहा है कि दोनों पक्षों के बीच भरोसे और विचारधारा की गहरी खाई होने के कारण जल्द किसी युद्धविराम या समझौते की उम्मीद नहीं है।
भाजपा
रणनीति का पलटवार : संदीप पाठक की एंट्री से बदली सियासी बिसात, तीसरे विकल्प के भ्रूण पर गहराया संकट
आम आदमी पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार रहे छत्तीसगढ़ मूल के संदीप पाठक के भाजपा में जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। यह दल बदल के साथ बड़े रणनीतिक शक्ति संतुलन का परिवर्तन भी है। भाजपा को जहां इससे संगठनात्मक मजबूती और चुनाव में बढ़त संभावना दिखती है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह गहरा झटका है, जिससे उसका “तीसरे विकल्प” का सपना कमजोर पड़ता दिख रहा है। आने वाले समय में यह बदलाव छत्तीसगढ़ की सियासत को और अधिक जटिल और दिलचस्प बना सकता है।