"रेत का भंडारण" के लिए 4 परिणाम मिले
गरियाबंद
Gariaband Mining: अवैध रेत भंडारण की शिकायत, संयुक्त जांच दल भेजने की मांग
Gariaband Mining: ग्राम पोंड़ में अवैध रेत भंडारण और हाइवा से परिवहन का आरोप लगा है। भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा ने संयुक्त जांच कर संभावित राजस्व नुकसान का आकलन और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर संभाग
Arang News: रेत उत्खनन को लेकर सवाल, महानदी के प्रवाह से छेड़छाड़ का आरोप
Arang News: आरंग विधानसभा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समोदा क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। खास बात यह है कि नगर पंचायत समोदा कार्यालय के सामने ही रेत के भंडारण और परिवहन का काम चलने का दावा किया जा रहा है।
राज्य सरकार
अवैध खनन पर शिकंजा : बसना-सरायपाली क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई तेज
कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग ने बसना और सरायपाली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ग्राम खेमड़ा में 23 हाईवा रेत का अवैध भंडारण मिला, जिस पर नोटिस जारी किया गया। वहीं बोईरलामी क्षेत्र में अवैध खनन में उपयोग हो रही एक मशीन और हाईवा वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। विभाग ने आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
रायपुर
विभाग की कार्रवाई : अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1740 घनमीटर रेत और दो हाईवा जप्त
आरंग तहसील के ग्राम कागदेही में खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1740 घनमीटर अवैध रेत जप्त की। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दो हाईवा वाहन भी पकड़े गए। विभाग द्वारा ड्रोन निगरानी, रात्रिकालीन गश्त और सघन जांच के जरिए प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।