"लोकप्रिय वेब सीरीज" के लिए 5 परिणाम मिले
ओटीटी
Panchayat Season 5 OTT Release: प्राइम वीडियो ने किया ऐलान, इस तारीख को देखें नया सीजन
Panchayat Season 5 OTT Release: जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता स्टारर यह लोकप्रिय वेब सीरीज 3 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। नए सीजन में बनराकस के नेतृत्व और फुलेरा गांव की बदलती राजनीति के बीच दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।
ओटीटी
ट्रेलर रिलीज : डॉ. प्रभात की नई चुनौतियां, निरहुआ की एंट्री से बढ़ा मनोरंजन
TVF की लोकप्रिय वेब सीरीज चिकित्सालय के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमोल पराशर एक बार फिर डॉ. प्रभात के किरदार में नजर आएंगे, जबकि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सीरीज 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
फिल्में
ठुकरा के मेरा प्यार 2 : प्यार, सत्ता और विश्वासघात का नया अध्याय, रिलीज हुआ ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यारके दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संचिता बसु और धवल ठाकुर एक बार फिर शानविका चौहान और कुलदीप कुमार के किरदारों में नजर आएंगे। इस बार कहानी प्यार, अपराधबोध, बदले, सत्ता और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है। ट्रेलर में भावनात्मक संघर्ष, जटिल रिश्तों और कई अप्रत्याशित मोड़ों की झलक मिलती है। पहले सीजन की सफलता के बाद दर्शकों को दूसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं। यह चर्चित वेब सीरीज 19 जून 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
मनोरंजन
सबा आजाद : हूज योर गायनेक 2 , ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और कॉमेडी का तड़का
अभिनेत्री सबा आजाद की लोकप्रिय वेब सीरीज Who's Your Gynac? का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने जा रहा है। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें हंसी, भावनात्मक पल और नए संघर्षों की झलक देखने को मिली। नए सीजन में डॉ. विदुषी कोठारी अपना खुद का क्लिनिक शुरू करती नजर आएंगी, जहां उन्हें प्रोफेशनल और निजी जिंदगी की कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यह सीरीज 22 मई स्ट्रीम होगी।
मनोरंजन
मनी हाइस्ट : धमाकेदार वापसी! प्रोफेसर की टीम फिर करेगी बड़ा मिशन, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Money Heist के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि Netflix ने नए टीजर के जरिए संकेत दिया है कि प्रोफेसर और उनकी टीम जल्द वापसी कर सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह सीजन 6 होगा या नई स्पिन-ऑफ सीरीज। शो की लोकप्रिय स्टारकास्ट, खासकर प्रोफेसर और बर्लिन के किरदारों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।