"शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय" के लिए 8 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
Disaster Awareness: कन्या शाला की 4 छात्राएं बनी युवा आपदा मित्र, प्रशिक्षण लेकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
Disaster Awareness: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदिरहसौद की चार छात्राओं ने युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण पूरा किया। विद्यालय में उन्होंने आपदा मित्र किट का प्रदर्शन कर अन्य छात्राओं को उपकरणों के उपयोग, प्राथमिक सहायता और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत-बचाव के तरीकों की जानकारी दी। इस पहल से छात्राओं में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा मिला।
रायपुर संभाग
Arang News: वैष्णवी टंडन का राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
Arang News: मंदिर हसौद की छात्रा वैष्णवी टंडन ने जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया।
राष्ट्रीय
Singrauli News: नाला पार करते समय 11वीं की छात्रा बही, तलाश के बाद मिला शव
Singrauli News: बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सरई थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही कक्षा 11वीं की छात्रा प्रियंका प्रजापति उफनते नाले के तेज बहाव में बह गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रातभर तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद छात्रा का शव नाले से बरामद किया गया।
राज्य सरकार
Child Helpline 1098: बाल अपराध रोकने छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान, स्कूलों में बच्चों को दी गई जरूरी जानकारी
Child Helpline 1098: छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों और सुरक्षा को लेकर रायपुर, बालोद व बेमेतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को पॉक्सो, बाल विवाह, साइबर अपराध और हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया वितरण
सूरजपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनका सुरक्षित आवागमन राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
शिक्षा का अनोखा दान: शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे ने 10 वर्षों से संभाला छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे पिछले 10 वर्षों से जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं। वह हर साल आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें, गाइड और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सफलता के लिए प्रेरित भी करते हैं।
शिक्षा
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : 15 साल पहले मृत शिक्षक का नाम दर्ज, मौजूदा शिक्षक संकट में
शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल 3.0 में बड़ी त्रुटि सामने आई है, जिसमें कटनी जिले के एक स्कूल में करीब 15 साल पहले मृत शिक्षक का नाम पदस्थापना सूची में दर्ज हो गया। इस गलती के चलते मौजूदा शिक्षक को अतिशेष सूची में शामिल कर दिया गया, जिससे उनकी पदस्थापना पर संकट खड़ा हो गया है।
पिथौरा की मेधावी छात्राओं को राज्यपाल का सम्मान, 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
महासमुंद जिले के आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा की कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप-3 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा स्वेच्छानुदान से 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने चेक वितरित कर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। बसना विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।