"सड़क की बदहाली" के लिए 5 परिणाम मिले
महासमुंद
गड्ढों में गुम हुआ विकास : 40 साल पुरानी सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीण बोले— अब सड़क नहीं तो आंदोलन तय
बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग (PWD) की लगभग 40 साल पुरानी सड़क, जो NH-353 को पिथौरा से जोड़ती है, गंभीर बदहाली का शिकार हो चुकी है। सोनदादर, लालपुर, आमगांव, लमकेनी और तिलाईदादर जैसे गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग अब बड़े-बड़े गड्ढों, मिट्टी कटाव, ध्वस्त किनारों और झाड़ियों से भरा हुआ है। सड़क के कई हिस्सों में 4–5 फीट तक गहरे खड्डे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
राष्ट्रीय
Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल
Umaria News: उमरिया के घुनघुटी स्थित बिजोरा टोला के पास बाइक सवार रवि सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे पीलिया से पीड़ित थे और सफर के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, NH-43 पर बारिश के बाद मिट्टी दलदल में बदलने से 24 घंटे से अधिक समय से वाहन फंस रहे हैं।
रायगढ़
नवागांव में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, बोले- 15 साल से झेल रहे परेशानी
रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के नवागांव में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 15 साल से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की। पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी आंदोलन में शामिल हुए और सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग उठाई।
बलौदाबाज़ार
मरीजों को लेकर लौट रही एम्बुलेंस गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 6 लोग घायल
सड़क के गड्ढे के कारण एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोग रायपुर से इलाज कराकर ओडिशा लौट रहे थे। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चार खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
अछोली शराब फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल : बारिश में भी धरने पर डटे, बच्चों के भीगने से बढ़ा आक्रोश
महासमुंद के अछोली गांव में पिकाडली शराब फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क, प्रदूषण, रोजगार और शिक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क सुधार का पांच दिन का वादा पूरा नहीं हुआ। तेज बारिश के दौरान स्कूली बच्चों को फैक्ट्री परिसर में शरण नहीं मिलने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रशासन ने 10 घंटे में अस्थायी सड़क सुधार का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण पक्की सड़क और स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे।