बिलासपुर संभाग
न्यायधानी: उच्च न्यायालय, कलचुरी विरासत का रतनपुर और कोरबा की ऊर्जा
कुल 237 खबरें
CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल
CG Road Problem: रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लॉक के दर्रापारा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नाला पार कराया और करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
Sakti School News: मिरौनी सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक कैलाश पटेल पर पांचवीं कक्षा की छात्रा से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत देकर जांच की मांग की है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Crime Case: मीना बाजार में हुई पहचान के बाद युवती को कथित रूप से होटल और मकान में बंधक रखने, फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने और 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण
Mungeli News: ग्राम डोड़ा में पिछले 45 दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। खराब ट्रांसफार्मर के कारण पेयजल और कृषि कार्य प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर नए ट्रांसफार्मर लगाने और जल्द समस्या समाधान की मांग की है।
Sarangarh Cyber Crime: साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट से 2.71 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
Sarangarh Cyber Crime: कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दुर्ग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए करीब 2.71 करोड़ रुपए से अधिक का संदिग्ध लेन-देन कराया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और करीब 2 हजार मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई।
PDS Scam: 31 लाख से ज्यादा के खाद्यान्न गायब, फरार आरोपी गिरफ्तार
PDS Scam: धरमजयगढ़ क्षेत्र में PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी शहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर लिया है। दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच में 31 लाख रुपए से अधिक कीमत के चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई थी। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं।
Korba Drowning Incident: तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Korba Drowning Incident: तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
Mahatari Vandan Yojana: सत्यापन में बड़ा खुलासा,542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई रिकवरी
Mahatari Vandan Yojana: लाभार्थियों की पात्रता जांच में 542 महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इनसे करीब 30 लाख रुपए की राशि वापस वसूल की है। जिले में 4.17 लाख से अधिक हितग्राहियों में से 98.58 प्रतिशत का सत्यापन पूरा हो चुका है।
Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप
Youth Attack Case: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सागर यादव ने 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
Korba News: अस्पताल से गायब हुई नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Korba News: जेंजरा में अस्पताल से लापता हुई नवप्रसूता कविता केंवट का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी
Elephant Rescue: रायगढ़ जिले के बोरो वन परिक्षेत्र में हाथियों के 7 सदस्यीय दल से बिछड़ा करीब 2 साल का शावक अकेला घूमता मिला। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित तरीके से वापस उसके दल से मिलाने की कोशिश में जुटी है। शावक को दूर से केला और केले का पौधा दिया गया, जिसे उसने खा लिया।
Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा के चाम्पा थाना में पुलिस हिरासत में युवक शिव सहिस की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जांच और मुआवजे की मांग की है। वहीं पुलिस ने तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।