बिलासपुर संभाग
न्यायधानी: उच्च न्यायालय, कलचुरी विरासत का रतनपुर और कोरबा की ऊर्जा
कुल 237 खबरें
Deputy CM: अरुण साव के पैर में लगी चोट, बिलासपुर के सिम्स में हुआ उपचार
Deputy CM: अरुण साव लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया। चोट के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
Korba News: करतला वन मंडल में करीब 9 जंगली हाथियों का दल पहुंचा है। वन विभाग ने मुनादी, ड्रोन निगरानी और हाथी मित्र दल की मदद से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
SVEEP Campaign: देवरी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए
SVEEP Campaign: देवरी स्कूल में SVEEP अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण
PWD Chhattisgarh: लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की निगरानी, मरम्मत में तेजी और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद
CG News: बिलासपुर जिले के ग्राम बांधा में जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सागौन की लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट जब्त किए। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात
Crime News: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक महीने के भीतर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। बीते तीन दिनों में दो किराना दुकानों को निशाना बनाया गया। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में चिंता है, जबकि कई मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
Nursing Staff Protest: सिम्स में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Nursing Staff Protest: बिलासपुर के सिम्स में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नर्सिंग भत्ता 7,200 रुपए, ड्रेस भत्ता 1,800 रुपए प्रतिमाह, 1,000 नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती और लंबित पदोन्नति के आदेश शामिल हैं। एसोसिएशन ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर कैंडल मार्च और स्कूटी रैली निकालने की चेतावनी दी है।
Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त
Janjgir Champa News: पंतोरा क्षेत्र स्थित कटरा जंगल में पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 47,500 रूपए नकद, 11 बाइक, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस
High-voltage drama: छत्तीसगढ़ के तखतपुर नगर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला टावर के 100 फीट से अधिक ऊंचे हिस्से तक पहुंच गई थी। उसे इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों में चिंता फैल गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Bilaspur Education News: स्कूल में नशे की हालत में दिखा शख्स, प्रधान पाठक होने का दावा
Bilaspur Education News: कोटा ब्लॉक के बहेरामुड़ा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक व्यक्ति नशे की हालत में नजर आ रहा है और खुद को स्कूल का प्रधान पाठक बताते हुए करीब 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा कर रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी भी है। व्यक्ति की पहचान और वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
Child Health: धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुपोषण की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उपचार और पोषण पर जोर बढ़ाया है। NRC केंद्र में इस वर्ष 240 कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Korba News: कटघोरा में मालदा घाट स्थित प्लांट परिसर के घने जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।