Adani Foundation: माँ चंद्रहासिनी मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला उपचार
Adani Foundation: शारदीय नवरात्रि के दौरान माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर में अदाणी फाउंडेशन की ओर से 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल टीम ने चौबीसों घंटे सेवाएं देते हुए कुल 687 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक उपचार और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 02:33 PM· 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Adani Foundation: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर में आस्था के साथ जनसेवा की अनूठी पहल देखने को मिली। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक सरोकार इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं प्राथमिक उपचार शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर के माध्यम से देश-प्रदेश से पहुंचे कुल 687 श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इनमें 504 पुरुष और 183 महिलाएं शामिल थीं। चौबीसों घंटे उपलब्ध रहीं चिकित्सा सेवाएं शिविर का शुभारंभ डभरा तहसीलदार आशीष पटेल, चंद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, मंडल अध्यक्ष तिलेस माली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहन विश्वकर्मा, जिला समन्वयक दिनेश नायक, एल्डरमैन गौरी शंकर गुप्ता एवं गिरजा यादव सहित मंदिर न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
687 श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क उपचार
डॉ. उरांव के मार्गदर्शन में मेडिकल टीम ने चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं दीं, शिविर में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। नवरात्रि मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इस पहल से जरूरतमंदों को मौके पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। अलग-अलग समस्याओं से पीड़ित श्रद्धालुओं का उपचार शिविर के दौरान लंबी दूरी तय करके पहुंचे 187 मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। सर्दी, खांसी और मौसमी बुखार से पीड़ित 136 मरीजों का उपचार किया गया।
वहीं, यात्रा और उपवास के कारण थकान महसूस कर रहे 130 श्रद्धालुओं को मेडिकल सपोर्ट दिया गया। इसके अलावा 106 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर जांच और घाव की ड्रेसिंग की गई। त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित 62 तथा गैस्ट्रो संबंधी समस्याओं वाले 44 मरीजों का भी उपचार एवं चिकित्सकीय निदान किया गया।
अदाणी फाउंडेशन के शिविर में 687 श्रद्धालुओं का निःशुल्क इलाज
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के श्रद्धालुओं को मिला लाभ
छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा से पहुंचे श्रद्धालुओं को भी मिला लाभ महानदी, मांड नदी और लात नदी के पवित्र संगम पर स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार अदाणी फाउंडेशन के चिकित्सा शिविर का लाभ चंद्रपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा से आए दर्शनार्थियों को भी मिला। आयोजकों के अनुसार, शिविर का आयोजन गोपाल जी महाप्रभु एवं चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के समन्वय से किया गया। इसके संचालन में स्वर्गीय मुकुटधर पाण्डेय स्मृति मेमोरियल सर्विस फाउंडेशन, चंद्रपुर का सहयोग रहा।
जनप्रतिनिधियों ने की जनसेवा पहल की सराहना
जनसेवा की पहल को बताया महत्वपूर्ण चंद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि नवरात्रि मेले में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में अदाणी फाउंडेशन का चिकित्सा शिविर जनसेवा की महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, चंद्रहासिनी देवी मंदिर न्यास के ट्रस्टी सुजीत पाण्डेय ने कहा कि मंदिर पहुंचने वाले गरीब और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मौके पर ही निःशुल्क उपचार और दवाइयां उपलब्ध होने से उनकी यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने में मदद मिली। नवरात्रि के दौरान आयोजित इस शिविर ने धार्मिक आस्था के केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंद श्रद्धालुओं तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।